Kedarnath Yatra 2025: केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा हुई शुरू, बुकिंग से पहले जान लें फुल प्रोसेस और कीमत
Published by : Ankit Anand Updated At : 12 Apr 2025 6:50 PM
Kedarnath Helicopter Service 2025
Kedarnath Helicopter Booking 2025: केदारनाथ मंदिर 2 मई 2025 को श्रद्धालुओं के लिए अपने कपाट खोलने जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग अब शुरू हो चुकी है. जानिए बुकिंग प्रक्रिया, कहां से करें बुकिंग, क्या हैं किराए के रेट.
Kedarnath Helicopter Booking 2025: केदारनाथ यात्रा भारत की सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. हालांकि, केदारनाथ मंदिर तक पहुंचना आसान नहीं है – कठिन और समय लेने वाली चढ़ाई हर किसी के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है. ऐसे में 2025 में यात्रा की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. केदारनाथ यात्रा 2025 के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग 8 अप्रैल 2025 से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है. जो भी श्रद्धालु इस वर्ष हेलीकॉप्टर से केदार बाबा के द्वार जाना चाहते हैं वो अब बुकिंग कर सकते हैं. आइये जानते हैं पूरी बुकिंग प्रोसेस.
Kedarnath Yatra 2025: कब और कैसे करें हेलीकॉप्टर बुकिंग
केदारनाथ मंदिर 2 मई 2025 को श्रद्धालुओं के लिए अपने कपाट खोलने जा रहा है. इस वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में समय रहते बुकिंग कराना अत्यंत आवश्यक है. केदारनाथ यात्रा 2025 के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग 8 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जिसे केवल IRCTC Heli Yatra की वेबसाइट के माध्यम से ही किया जा सकता है. टिकट बुकिंग से पहले उत्तराखंड पर्यटन पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है.
यह भी पढ़े: LIC में जमा करोड़ों रुपये में से आपका हिस्सा कितना है? ऐसे करें चेक और क्लेम!
केदारनाथ हेलिकॉप्टर टिकट बुकिंग ऑनलाइन प्रक्रिया
केदारनाथ धाम की यात्रा को आसान बनाने के लिए अब श्रद्धालु घर बैठे हेलिकॉप्टर टिकट बुक कर सकते हैं. इसके लिए उत्तराखंड सरकार और आईआरसीटीसी ने एक आसान ऑनलाइन प्रक्रिया तय की है.
- सबसे पहले श्रद्धालुओं को registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद हेलिकॉप्टर टिकट बुक करने के लिए www.heliyatra.irctc.co.in वेबसाइट पर जाएं और अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से साइन अप करें.
- अब अपने चारधाम पंजीकरण नंबर या ग्रुप आईडी (यदि समूह में यात्रा कर रहे हैं) को दर्ज करें. फिर यात्रा की तारीख, पसंदीदा हेलीपैड और विमानन कंपनी का चयन करें.
- हर आईडी से अधिकतम 6 यात्रियों की जानकारी भरी जा सकती है. यदि 12 से अधिक लोग यात्रा कर रहे हैं तो एक नया आईआरसीटीसी हेली यात्रा अकाउंट बनाना होगा.
- पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज कर वेरिफिकेशन करें. फिर नियम व शर्ते स्वीकार करते हुए भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें.
- बुकिंग पूरी होने के बाद टिकट को डाउनलोड और प्रिंट कर लें. यात्रा के दौरान एक वैध फोटो आईडी साथ ले जाना अनिवार्य है.
Kedarnath Yatra 2025: कितनी हैं कीमत
वर्ष 2025 में केदारनाथ जाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की टिकट दरें घोषित कर दी गई हैं. तीर्थ यात्री विभिन्न हेलीपैड्स से केदारनाथ के लिए उड़ान भर सकते हैं, और किराया मार्ग व दूरी के अनुसार तय किया गया है.
- फाटा से केदारनाथ तक का एकतरफा किराया ₹6,074 है.
- सिरसी से केदारनाथ का किराया ₹6,072 तय किया गया है.
- वहीं, गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए यात्रियों को ₹8,426 चुकाने होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










