859 रुपये में Jio और Airtel आमने-सामने, जानिए 84 दिन के प्लान में किसका पलड़ा भारी?

Updated:
विज्ञापन

Jio vs Airtel: जियो और एयरटेल दोनों 859 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रहे हैं, लेकिन दोनों के प्लान्स में मिल रहे डेटा और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में फर्क है. Jio ज्यादा डेटा और 5G अनलिमिटेड एक्सेस देता है, जबकि Airtel AI और दूसरे सर्विस बेनिफिट्स पर फोकस करता है. जानिए आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा प्लान है बेहतर.

विज्ञापन

Jio vs Airtel: भारत में Jio और Airtel देश की दो सबसे बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां हैं. दोनों ही कंपनियां अपने यूजर्स की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मंथली से लेकर तीन महीने, छह महीने और सालाना रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती हैं. इन प्लान्स में डेटा, कॉलिंग और SMS जैसे बेनिफिट्स कीमत के हिसाब से बदलते रहते हैं. खास बात यह है कि दोनों कंपनियां 859 रुपये की एक जैसी कीमत में 84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रही हैं. ऐसे में कीमत तो बराबर है, लेकिन बेनिफिट्स में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है. इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए आज हम आपको जियो और एयरटेल के 859 रुपये वाले 84 दिन के प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बताएंगे, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुन सकें.

जियो का 859 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 859 Prepaid Plan

जियो अपने यूजर्स को 859 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा कंपनी यूजर्स को दे रही है. वहीं, अगर आप जियो के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा का भी फायदा मिलेगा. इसके अलावा, इस प्लान में JioTV, 50GB JioAICloud स्टोरेज, 3 महीने के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन, 2 महीने JioHome कनेक्शन का फ्री ट्रायल और पूरे 18 महीने के लिए Gemini AI Pro का फ्री एक्सेस भी मिलेगा. यानी अनलिमिटेड डेटा से लेकर बेनिफिट्स भी अनलिमिटेड मिलेंगे.

जियो का 859 रुपये वाला प्लान

एयरटेल 859 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 859 Prepaid Plan

जियो की तरह एयरटेल के पास भी 859 रुपये वाला प्लान है, जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. एयरटेल के इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा तो मिलेगा, लेकिन डेली डेटा सिर्फ 1.5GB ही मिलेगा. वहीं, एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में कंपनी यूजर्स को फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून्स, फ्री रिवार्ड्स मिनी सब्सक्रिप्शन और 12 महीने के लिए Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस का फायदा दे रहा है.

एयरटेल 859 रुपये वाला प्लान

कौन सी कंपनी दे रही ज्यादा फायदा?

देखा जाये तो, दोनों ही कंपनियां अपने-अपने यूजर्स को 859 रुपये में अच्छे बेनिफिट्स दे रही है. लेकिन डेटा के हिसाब से जियो ज्यादा फायदा दे रही है. जियो जहां डेली 2GB दे रही है, तो वहीं एयरटेल सिर्फ 1.5जीबी डेटा दे रहा है. ऐसे में अगर आप डेटा का फायदा चाहते हैं, तो फिर आप जियो का प्लान अच्छा ऑप्शन है. वहीं, एआई बेनिफिट्स दोनों ही कंपनियां यूजर्स को दे रही है, ऐसे में आप अपने हिसाब से एआई प्लेटफॉर्म के लिए प्लान सेलेक्ट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Jio Vs Airtel Vs Vi: 300 से कम में जोरदार रिचार्ज प्लान किसका?

यह भी पढ़ें:  Jio के इस पोस्टपेड प्लान में 4 SIM रहेंगे एक्टिव, कॉलिंग-डेटा से लेकर Netflix-Prime और AI सब मिलेगा फ्री

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola