Jio Vs Airtel Vs Vi: 300 से कम में जोरदार रिचार्ज प्लान किसका?

Updated:
विज्ञापन
Jio Vs Airtel Vs Vi: 300 से कम में जोरदार रिचार्ज प्लान किसका?

Jio Vs Airtel Vs Vi Recharge Under 300: जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के 300 रुपये से कम वाले टॉप रिचार्ज प्लान्स जानें. फ्री कॉलिंग, हाई-स्पीड डेटा और OTT एक्सेस के साथ कौन सा पैक आपके लिए बेस्ट है.

विज्ञापन

Jio Vs Airtel Vs Vi: भारत में टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्रीपेड प्लान्स को लेकर जबरदस्त जंग छिड़ी हुई है. खासकर 300 रुपये से कम वाले सेगमेंट में जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया लगातार नये ऑफर पेश कर रहे हैं.यूजर्स के लिए यह सबसे बड़ा कन्फ्यूजन बन गया है कि कौन सा पैक चुना जाए जिसमें डेटा भी भरपूर मिले और कॉलिंग भी फ्री हो. ऐसे में हमने आपके लिए तीनों कंपनियों के टॉप बजट प्लान्स की तुलना की है, ताकि आप आसानी से सही विकल्प चुन सकें.

जियो का 299 रुपये वाला पावर पैक

जियो का यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो रोजाना ज्यादा डेटा चाहते हैं. इसमें हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, साथ ही 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है. 28 दिन की वैधता के साथ यह पैक स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए परफेक्ट है.

जियो का 239 रुपये वाला एंटरटेनमेंट पैक

जियो का दूसरा बजट-फ्रेंडली पैक 239 रुपये का है. इसमें भी रोजाना 1.5GB डेटा और फ्री कॉलिंग मिलती है. खास बात यह है कि इसमें JioTV और JioCloud का ऐक्सेस मुफ्त दिया जाता है. हालांकि इसकी वैधता 22 दिन है, लेकिन OTT कंटेंट पसंद करने वालों के लिए यह पैक काफी आकर्षक है.

एयरटेल का 299 रुपये वाला बेसिक पैक

एयरटेल का 299 रुपये वाला प्लान रोजाना 1GB डेटा के साथ आता है. इसमें 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है. साथ ही, एयरटेल यूजर्स को हेलो ट्यून का फ्री ऑफर भी मिलता है. 28 दिन की वैधता के साथ यह पैक उन लोगों के लिए है, जो कॉलिंग पर ज्यादा निर्भर रहते हैं.

एयरटेल का 219 रुपये वाला बजट पैक

कम कीमत में एयरटेल का 219 रुपये वाला पैक भी काफी लोकप्रिय है. इसमें कुल 3GB डेटा मिलता है, साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है. 28 दिन की वैधता के साथ यह पैक उन यूजर्स के लिए है जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती लेकिन कॉलिंग अनलिमिटेड चाहिए.

वीआई का 299 रुपये वाला एंटरटेनमेंट पैक

वोडाफोन आइडिया का 299 रुपये वाला प्लान रोजाना 1GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है. इसमें खास ऑफर है ViMovies & TV का ऐक्सेस, जिससे यूजर्स लेटेस्ट वेब सीरीज और मूवीज देख सकते हैं. 28 दिन की वैधता के साथ यह पैक एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए बेस्ट है.

यह भी पढ़ें: 2026 में कैसा होगा भारतीय टेलीकॉम? सस्ता डेटा नहीं, भरोसेमंद नेटवर्क होगा असली गेमचेंजर

यह भी पढ़ें: Jio के इस पोस्टपेड प्लान में 4 SIM रहेंगे एक्टिव, कॉलिंग-डेटा से लेकर Netflix-Prime और AI सब मिलेगा फ्री

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola