बिहार में जियो का जलवा: ट्राई की नई रिपोर्ट में सबसे तेज नेटवर्क बना Reliance Jio

Updated:
विज्ञापन
TRAI Report Reliance jio

TRAI Report

TRAI की अप्रैल 2025 IDT रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में Reliance Jio ने 186.29 Mbps की सबसे तेज डाउनलोड स्पीड और सभी वॉयस कॉल मानकों में शीर्ष स्थान हासिल किया. Airtel अपलोड स्पीड में आगे रहा, लेकिन वॉयस क्वालिटी, कॉल सेटअप और ड्रॉप रेट जैसे क्षेत्रों में Jio ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को पीछे छोड़ दिया..

विज्ञापन

Reliance Jio News: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा अप्रैल 2025 के लिए जारी की गई इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (IDT) रिपोर्ट में रिलायंस जियो ने फिर साबित किया कि नेटवर्क क्वालिटी में वह नंबर वन है.

सभी ऑपरेटर्स को पीछे छोड़ा

बिहार के प्रमुख शहरों और हाइवे पर किए गए इस रियल-टाइम नेटवर्क टेस्ट में रिलायंस जियो ने डाटा स्पीड और वॉयस कॉल दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया. डाउनलोड स्पीड में जियो ने 186.29 Mbps की रफ्तार के साथ अन्य सभी ऑपरेटर्स को पीछे छोड़ा, वहीं कॉल क्वालिटी और कनेक्शन स्टेबिलिटी के सभी मानकों पर भी जियो सबसे बेहतर साबित हुआ.

हालांकि अपलोड स्पीड के मामले में एयरटेल ने बाज़ी मारी, लेकिन वॉयस कॉल की सफलता दर और कम कॉल ड्रॉप जैसे फैक्टर्स में जियो सबसे भरोसेमंद ऑपरेटर बनकर उभरा.

नेटवर्क गुणवत्ता का परीक्षण

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने अप्रैल 2025 के लिए IDT रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बिहार के प्रमुख शहरों और राजमार्गों पर 357 किमी की दूरी में नेटवर्क गुणवत्ता का परीक्षण किया गया. रिलायंस जियो ने 186.29 Mbps की डाउनलोड स्पीड के साथ टॉप पर जगह बनाई, जबकि एयरटेल (98.64 Mbps), वोडा आइडिया (27.34 Mbps) और बीएसएनएल (1.71 Mbps) पीछे रहे. अपलोड स्पीड में एयरटेल (34.68 Mbps) पहले स्थान पर, जियो (28.27 Mbps) दूसरे और वोडा आइडिया व बीएसएनएल क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे. वॉयस कॉल गुणवत्ता के सभी मानकों, जैसे- कॉल सेटअप, ड्रॉप रेट व म्यूट रेट में जियो सबसे बेहतरीन साबित हुआ.

Jio ने करा दी झमाझम डेटा की बारिश, मात्र इतने रुपये में मिलेगा 200 दिनों तक 500GB डेटा

Jio दे रहा 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 912GB डेटा, कीमत जान Airtel-Vi ने भी टेके घुटने

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन