Jio के 899 रुपये वाले प्लान में मिलेगी 90 दिन की वैलिडिटी, 20GB एक्स्ट्रा डेटा और ढेर सारे बेनिफिट्स

Published by : Shivani Shah Updated At : 21 Nov 2025 12:31 PM

विज्ञापन

जियो रिचार्ज प्लान

अगर आप Jio यूजर हैं और आपको भी अनलिमिटेड डेटा का फायदा चाहिए, तो फिर जियो का 899 रुपये वाला प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. इसमें आपको कंपनी 20जीबी एक्स्ट्रा डेटा का फायदा देगी. साथ ही वैलिडिटी भी 90 दिनों की मिलेगी.

विज्ञापन

लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड डेटा का फायदा कौन नहीं चाहता? आज के समय में हर किसी को ऐसा रिचार्ज प्लान चाहिए, जो लंबी वैलिडिटी वाला भी हो और उसमें अनलिमिटेड डेटा भी मिले. अगर आप भी ऐसे ही प्लान के तलाश में हैं, तो फिर आपके लिए Jio का 899 रुपये वाला प्लान बढ़िया ऑप्शन है. क्योंकि, 899 रुपये वाले प्लान में आपको न सिर्फ लंबी वैलिडिटी मिलेगी, बल्कि एक्स्ट्रा डेटा का फायदा भी मिलेगा. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

Jio का 899 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 899 Recharge Plan

देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio के पोर्टफोलियो में कई सारे प्लान्स लिस्टेड हैं, जिसमें मंथली से लेकर अनलिमिटेड डेटा और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स शामिल हैं. इन्हीं प्लान्स में जियो का 899 रुपये वाला प्लान भी शामिल है. इस प्लान में यूजर्स को कंपनी पूरे 90 दिन की वैलिडिटी ऑफर करती है. इस दौरान यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा.

Jio का 899 रुपये वाला प्लान

कितना मिलेगा डेटा?

इस प्लान में कंपनी यूजर्स को डेली 2GB डेटा का फायदा दे रही है, लेकिन खास बात यह है कि इस प्लान में यूजर्स को कंपनी एक्स्ट्रा 20GB डेटा भी दे रही है. यानी कि यूजर्स को 90 दिनों के लिए टोटल 200GB डेटा का फायदा मिलेगा.

इस प्लान में और क्या बेनिफिट्स मिलेंगे?

अन्य बेनिफिट्स कि बात करें, तो जियो के 899 रुपये वाले प्लान में कंपनी यूजर्स को 3 महीने के लिए फ्री JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन, 2 महीने के लिए फ्री JioHome का ट्रायल, JioGold पर 2% तक का बोनस, JioTV का फ्री एक्सेस, 50GB फ्री JioAICloud का एक्सेस और तो और 18 महीने के लिए फ्री Gemini का सब्सक्रिप्शन दे रही है.

किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?

जियो का 899 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जो लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ ज्यादा डेटा चाहते हैं. ऐसे में वे 90 दिनों के लिए रिचार्ज के टेंशन से फ्री हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Jio यूजर्स की चांदी, अब Free में 18 महीने तक मिलेगा Gemini 3, ऐसे क्लेम करें ये ऑफर

यह भी पढ़ें: Jio का एक बार रिचार्ज और 12 महीने की बेफिक्री, डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहा बहुत कुछ

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola