Jio का ₹349 वाला प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान? जानिए कौन सा है फायदे का सौदा
Published by : Shivani Shah Updated At : 04 Jun 2026 1:52 PM
जियो रिचार्ज प्लान
Jio Rs 349 Prepaid vs Postpaid Plan: Jio के 349 रुपये वाले प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमत भले ही समान हो, लेकिन दोनों में मिलने वाले डेटा और कुल खर्च में बड़ा अंतर है. ऐसे में रिचार्ज से पहले दोनों प्लान्स के बारे में समझ लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
Jio Rs 349 Prepaid vs Postpaid Plan: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio अपने ग्राहकों के लिए 349 रुपये की कीमत में प्रीपेड और पोस्टपेड, दोनों तरह के प्लान ऑफर करती है. दोनों प्लान्स की शुरुआती कीमत भले ही एक जैसी हो, लेकिन डेटा बेनिफिट्स, बिलिंग स्ट्रक्चर और कुल खर्च के मामले में इनमें बड़ा अंतर देखने को मिलता है. दोनों ही प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS, 5G डेटा एक्सेस और कई प्रीमियम सब्सक्रिप्शन बेनिफिट्स मिलते हैं, लेकिन किस प्लान में आपको ज्यादा वैल्यू मिलती है, यह आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है. अगर आप भी 349 रुपये वाले प्लान को रिचार्ज करने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स में क्या फर्क है और आपके लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर साबित हो सकता है.
Jio 349 रुपये प्रीपेड प्लान
Jio का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कंपनी के पॉपुलर True 5G प्लान्स में शामिल है. इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस दौरान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS के साथ डेली 2GB डेटा मिलता है. यानी पूरे प्लान के दौरान कुल 56GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps हो जाती है. इसके अलावा, अगर आप 5G यूजर हैं, तो अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा.
349 रुपये के प्रीपेड प्लान में एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी मिलते हैं, जैसे-
- 3 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन.
- JioTV का एक्सेस
- JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज.
- Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री प्लान.
- 5000GB क्लाउड स्टोरेज और अन्य AI फीचर्स.
Jio 349 रुपये पोस्टपेड प्लान
Jio के 349 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की बात करें, तो यह मंथली बिलिंग साइकिल के साथ आता है. इसमें यूजर्स को टोटल 30GB डेटा मिलता है. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद एक्स्ट्रा डेटा के लिए 10 रुपये प्रति GB का चार्ज देना पड़ता है. इस प्लान में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और 5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा दिया जाता है. इसमें भी प्रीपेड प्लान की तरह एक जैसे ही एक्स्ट्रा बेनेफिट्स मिलते हैं.
हालांकि, पोस्टपेड प्लान में 18% GST भी अलग से जुड़ता है. यानी कि प्लान की कीमत 349 रुपये है, तो 18% के हिसाब से बिल में 62.82 रुपये एक्स्ट्रा जुड़ेगा. ऐसे में प्लान की कीमत 349 रुपये नहीं, बल्कि लगभग 412 रुपये हो जाएगी.
कौन-सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद?
अगर आप डेली ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं और एक तय डेटा लिमिट चाहते हैं, तो 349 रुपये का प्रीपेड प्लान बेहतर ऑप्शन है. इसमें आपको 28 दिनों तक डेली 2GB डेटा मिलता है, जो कुल 56GB डेटा के बराबर है. साथ 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का भी फायदा मिल रहा है, जिससे डेटा की टेंशन न के बराबर होगी. वहीं, अगर आप मंथली बिलिंग की सुविधा पसंद करते हैं और आपकी डेटा जरूरत से ज्यादा कम है, तो 349 रुपये का पोस्टपेड प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. हालांकि, GST जुडने के बाद इसकी कीमत ज्यादा हो जाती है.
देखा जाए, तो डेटा वैल्यू और कीमत के हिसाब से Jio का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ज्यादा फायदेमंद है, जबकि पोस्टपेड प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो बिलिंग की सुविधा और पोस्टपेड कनेक्शन की एक्स्ट्रा सुविधाओं को प्रयोरिटी देते हैं.
यह भी पढ़ें: Ads Free YouTube से लेकर OTT तक, Jio इन दो प्लान्स में दे रहा कई सारे फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










