Jio ने लॉन्च किया CNAP फीचर, जानिए क्या है ये सिस्टम जिसके लॉन्च होते ही फेक कॉल्स करने वालों की उड़ गयी नींद

Updated:
विज्ञापन

Jio Launched CNAP Feature

Jio Launched CNAP: अगर आप रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नई और खास सर्विस शुरू की है. इसकी मदद से कॉल आने पर आपके मोबाइल की स्क्रीन पर कॉल करने वाले का नाम दिखाई देता है. आइए डिटेल में जानते हैं इस फीचर के बारे में.

विज्ञापन

Jio Launched CNAP: रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. कंपनी सिर्फ सस्ते रिचार्ज प्लान्स ही ऑफर नहीं करती, बल्कि यूजर्स की आसानी के लिए कई तरह की सर्विसेज भी ऑफर करती है. हाल के समय में स्पैम कॉल्स और ऑनलाइन फ्रॉड के मामले काफी बढ़ गए हैं. इन्हीं परेशानियों से अपने यूजर्स को बचाने के लिए जियो ने अब CNAP यानी Caller Name Presentation सर्विस लॉन्च की है.

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने फैसला किया है कि अब एयरटेल, बीएसएनएल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को भी CNAP सर्विस ऑफर करनी होगी. इसका मतलब है कि इन कंपनियों के यूजर्स को भी जल्द ही ऐसी सुविधाएं मिलने लगेंगी. अब आपके मन में भी ये सवाल जरूर उठ होगा रहा होगा की आखिर ये CNAP है क्या? आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.

CNAP क्या है?

CNAP यानी Caller Name Presentation एक ऐसी सर्विस है, जिसमें कॉल आने पर आपके मोबाइल की स्क्रीन पर कॉल करने वाले का नाम दिखाई देता है. यह Truecaller जैसे ऐप्स से अलग है, क्योंकि इसमें वही नाम दिखता है जो कॉलर ने अपनी टेलीकॉम कंपनी में रजिस्टर कराया होता है. यह जानकारी सही डॉक्यूमेंट्स के आधार पर होती है, इसलिए यह ज्यादा भरोसेमंद होती है और इसे आसानी से बदला या गलत नहीं किया जा सकता.

अभी किस-किस सर्किल में सेवा शुरू हुई है?

रिलायंस जियो: यह सर्विस फिलहाल पश्चिम बंगाल, केरल, बिहार, यूपी ईस्ट, राजस्थान, पंजाब, असम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में लाइव हो चुकी है.

एयरटेल: एयरटेल ने पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में इस सेवा की शुरुआत कर दी है.

वोडाफोन-आइडिया (Vi): महाराष्ट्र में यह सर्विस चालू है, जबकि तमिलनाडु में इसे धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है.

BSNL: बीएसएनएल फिलहाल पश्चिम बंगाल में इस सर्विस को ट्रायल के तौर पर टेस्ट कर रहा है.

Silent Calls से रहे सावधान 

आजकल मोबाइल यूजर्स की सुरक्षा को लेकर दूरसंचार विभाग और टेलीकॉम कंपनियां लगातार नए कदम उठा रही हैं. इसी बीच DoT ने लोगों को ‘साइलेंट कॉल’ को लेकर अलर्ट किया है. साइलेंट कॉल वो कॉल होती है, जिसमें फोन उठाने के बाद सामने से कोई आवाज नहीं आती.

DoT का कहना है कि ये नेटवर्क की दिक्कत नहीं, बल्कि लोगों को ठगने का एक नया तरीका हो सकता है. DoT ने लोगों को सलाह दी है कि ऐसे नंबरों को तुरंत ब्लॉक करें और उनकी शिकायत संचार साथी पोर्टल पर दर्ज करें, ताकि खुद के साथ-साथ दूसरों को भी ठगी से बचाया जा सके.

यह भी पढ़ें: Jio का ₹1,748 वाला धमाका! 336 दिन की वैधता, Airtel से सस्ता

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola