Jio ने दूर कर दी करोड़ो यूजर्स की टेंशन, इस प्लान में मिलता है 365 दिनों की वैलिडिटी और डेली 2.5GB डेटा

Updated:
विज्ञापन
Jio ने दूर कर दी करोड़ो यूजर्स की टेंशन, इस प्लान में मिलता है 365 दिनों की वैलिडिटी और डेली 2.5GB डेटा

Jio

Jio Recharge Plan: अगर आप बार-बार रिचार्ज करने की झंझट से बचना चाहते हैं, अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा लेना चाहते हैं और ढेर सारा डेटा बेनिफिट चाहते हैं, तो Jio का ₹3,599 वाला प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प है.

विज्ञापन

Jio Recharge Plan: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो, जिसके पास 46 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं, ने एक नया वार्षिक प्रीपेड प्लान पेश किया है. यह प्लान कम कीमत में आपके सिम को पूरे साल एक्टिव बनाए रखेगा. अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने से परेशान हो चुके हैं और अनलिमिटेड कॉलिंग व डेटा का फायदा उठाना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. आइये विस्तार से जानते हैं इस वार्षिक प्लान के बारे में… 

Jio का 365 दिन वाला प्लान

लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी प्लान्स की बढ़ती मांग को देखते हुए, Jio ने अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो का विस्तार किया है. टेलीकॉम दिग्गज अब 90 दिन, 98 दिन, 72 दिन और 365 दिन की वैधता वाले कई प्लान्स की पेशकश कर रहा है. इनमें से ₹3,599 वाला वार्षिक प्लान सबसे किफायती विकल्प के रूप में उभरकर सामने आया है, जो यूजर्स को पूरे साल बिना किसी झंझट के कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अगर आप लंबी वैलिडिटी वाले बेहतरीन प्लान की तलाश में हैं, तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट है. इस प्लान में यूजर्स को हर जरूरी सुविधा मिलेगी, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर हाई-स्पीड डेटा तक शामिल है. इस प्लान में रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, यानी पूरे साल कुल 912GB डेटा यूजर्स को मिलता है. लिमिट खत्म होने के बाद भी 64Kbps की स्पीड से ब्राउज़िंग जारी सकते हैं. इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है.

इतना ही नहीं डेटा और कॉल के साथ इस प्लान में प्रीमियम एंटरटेनमेंट और क्लाउड स्टोरेज का फायदा भी मिलता है. 90 दिनों के लिए इस प्लान में फ्री Jio Hotstar और JioTV का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप अपने पसंदीदा फिल्में और शोज देख सकते हैं साथ ही 50GB Jio AI क्लाउड स्टोरेज ऑप्शन भी मिलता है जिससे आप अपने जरूरी दस्तावेज और फाइलें सुरक्षित रख सकते हैं.

यह भी पढ़े: Jio की तरफ से IPL फैंस को तौफा, मात्र ₹100 में मिल रहा है JioHotstar का सब्सक्रिप्शन

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola