Jio का गजब प्लान, 200 दिनों तक दे रहा Unlimited DATA और एंटरटेनमेंट का डबल मजा

Published by : Shivani Shah Updated At : 11 Sep 2025 12:04 PM

विज्ञापन

जियो रिचार्ज प्लान/एआई इमेज

Jio Recharge Plan: अगर आप Jio यूजर हैं और आपको हर महीने रिचार्ज की टेंशन से छुटकारा पाने के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा भी चाहिए, तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको जियो के 6 महीने वाले प्लान के बारे में बताने वाले हैं. जिसमें न सिर्फ लंबी वैलिडिटी मिलेगी बल्कि हर दिन अनलिमिटेड डेटा भी मिलेगा. चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

विज्ञापन

Jio Recharge Plan: देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने करोड़ों यूजर्स को कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. जिसमें लंबी वैलिडिटी से लेकर अनलिमिटेड डेटा और कई सारे बेनेफिट्स वाले प्लान्स शामिल है. इन्हीं प्लान्स में से एक प्लान ऐसा भी है, जिसमें यूजर्स को 200 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. यानी कि पूरे 6 महीने से ज्यादा की वैलिडिटी. साथ ही इस प्लान में हर दिन अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी कंपनी दे रही है. जिससे न तो आपको जल्दी रिचार्ज खत्म होने की टेंशन होगी और न ही डेटा के खत्म होने की. तो फिर चलिए जानते हैं डिटेल्स में इस प्लान के बारे में.

Jio का 200 दिनों वाला प्लान | Jio 200 Days Validity Plan

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए 200 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रहा है. इस प्लान में आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही डेली 100 फ्री SMS और 2.5GB डेटा का फायदा भी आपको मिलेगा. ऐसे में अगर आप 5G स्मार्टफोन चलाते हैं, तो फिर आपको अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. यानी कि आप बेफिक्र मूवी डाउनलोड कर सकते हैं या ऑनलाइन देख सकते हैं, आपका डेटा खत्म नहीं होगा. इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको 90 दिनों तक फ्री JioHotstar और JioTV का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. साथ ही JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज का एक्सेस भी मिलेगा. वहीं, इस प्लान की कीमत कि बात करें तो Jio का ये प्लान सिर्फ 2025 रुपये का है.

किसके लिए है बेस्ट?

Jio के 2025 रुपये वाले प्लान में 200 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. यानी कि यूजर्स को 6 महीने तक रिचार्ज करने की टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी. ऐसे में जियो का ये प्लान ऐसे यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जिन्हें लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा चाहिए. वे इस प्लान को ले सकते हैं.

ये प्लान भी हैं जबरदस्त

अगर आप थोड़ा सस्ता प्लान चाहते हैं, तो फिर आप जियो का 799 रुपये और 859 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं. 799 रुपये वाले प्लान में आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100 फ्री SMS और डेली 1.5GB डेटा का फायदा भी मिलेगा. वहीं, 859 रुपये वाले प्लान में भी 84 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और हर दिन 2GB डेटा का फायदा मिलेगा. वहीं, 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का लाभ मिलेगा.

सस्ते में चाहिए अनलिमिटेड 5G का मजा? Jio का यह प्लान 200 रुपये से भी सस्ता

349 रुपये के प्लान में मिल रहा 3000 का फायदा, Unlimited डेटा से लेकर 1 महीने का रिचार्ज भी FREE

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola