iQOO Z11x की बिक्री आज से शुरू, जानें इसकी कीमत, ऑफर्स और फीचर्स

Published by : Ankit Anand Updated At : 16 Mar 2026 12:23 PM

विज्ञापन

iQOO Z11x (Photo: @IqooInd/X)

iQOO Z11x की पहली सेल आज से शुरू हो गई है. दमदार प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले, 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ यह फोन परफॉर्मेंस और गेमिंग पसंद करने वालों को टार्गेट करता है.

विज्ञापन

iQOO Z11x 5G आज भारत में अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध हो गया है. इसके साथ कंपनी कई बड़े डिस्काउंट और ऑफर्स भी दे रही है. यह सेल दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू हो चुकी है. बता दें कि इस स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते यानी 12 मार्च को लॉन्च किया गया था. इसे खास तौर पर परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. आइए अब आपको बताते हैं इस फोन की प्राइस, ऑफर और फीचर्स के बारे में. आप इस डिवाइस को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon और कुछ चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से आसानी से खरीद सकते हैं.

iQOO Z11x की कीमत, ऑफर्स और डिस्काउंट

iQOO Z11x को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. पहला 6GB RAM + 128GB, दूसरा 8GB RAM + 128GB और तीसरा 8GB RAM + 256GB.. सबसे पहले बात करें 6GB RAM + 128GB मॉडल की, तो इसकी कीमत ₹18,999 रखी गई है. हालांकि अगर आप बैंक ऑफर का फायदा लेते हैं, तो ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा.

वहीं 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹20,999 है. इस पर ₹2,000 का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसे ₹18,999 में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट ₹22,999 में आता है. लेकिन ₹2,000 के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत घटकर ₹20,999 रह जाती है.

अगर आप एक बार में पैसे नहीं देना चाहते, तो कंपनी नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रही है. 6GB वेरिएंट पर 3 महीने की EMI, जबकि 8GB वेरिएंट्स पर 3 या 6 महीने की EMI उपलब्ध है.

iQOO Z11x के फीचर्स

इसमें 6.76 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूथ महसूस होती है. इतना ही नहीं, डिस्प्ले में 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है और आंखों की प्रोटेक्शन के लिए TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी दिया गया है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है. कंपनी ने इसमें 2 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है. इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. साथ ही 44W FlashCharge सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन करीब 43 मिनट में 1% से 50% तक चार्ज हो सकता है. फोन में बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जो खासकर गेमिंग के दौरान बैटरी पर कम दबाव डालने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: 7200mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo T5x 5G, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola