iQOO 15 Sale: 7000 रुपये बैंक डिस्काउंट के साथ शुरू हुई iQOO के नए फोन की बिक्री, कीमत रह गयी बस इतनी

Published by : Ankit Anand Updated At : 01 Dec 2025 12:57 PM

विज्ञापन

आज से शुरू हो चुकी है iQOO 15 की सेल

iQOO 15 Sale: iQOO का नया फोन आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. इसमें नया और दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है. इसकी पूरी कीमत, स्टोरेज वेरिएंट, लॉन्च ऑफर्स, बैंक डिस्काउंट और कहां से यह फ्लैगशिप फोन खरीदा जा सकता है, आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

iQOO 15 Sale: iQOO ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 भारत में लॉन्च कर दिया है. चीन में अक्टूबर में ग्लोबली पेश किए जाने के बाद, यह फोन 26 नवंबर को भारत में लॉन्च हुआ और आज से यानी 1 दिसंबर से इसकी बिक्री भी शुरू हो चुकी है. सॉलिड परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले के साथ यह स्मार्टफोन प्रीमियम एंड्रायड सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बनकर आया है. आइए आपको इसके सेल से जुड़ी डिटेल्स के बारे में बताता हैं.

iQOO 15 के फीचर्स

  • डिस्प्ले: 6.68 इंच, LTPO AMOLED, 144Hz तक का रिफ्रेश रेट
  • चिपसेट: Snapdragon 8 Elite Gen 5
  • रैम: 16GB तक
  • बैटरी: 7,000mAh, 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ
  • मेंन कैमरा: ट्रिपल कैमरा सेटअप (50MP + 50MP + 50MP) 
  • फ्रंट कैमरा: 32MP

भारत में कीमत और वेरिएंट

iQOO 15 आज यानी 1 दिसंबर दोपहर 12 बजे से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है. इसकी शुरुआती कीमत 72,999 रुपये है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं इसका टॉप मॉडल 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 79,999 रुपये है. फोन दो प्रीमियम कलर में मिल रहा हैं. पहला Alpha (ब्लैक) और दूसरा Legend (व्हाइट). आप इसे Amazon, iQOO के ई-स्टोर, Vivo एक्सक्लूसिव आउटलेट्स और देशभर के ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स से खरीद सकते हैं.

लॉन्च डिस्काउंट और बैंक ऑफर

शुरुआती खरीदार Axis, HDFC और ICICI Bank कार्ड का इस्तेमाल करके 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं. इस ऑफर के बाद बेस मॉडल की कीमत घटकर 64,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 71,999 रुपये रह जाती है. इसके अलावा पुराने फोन की हालत और मॉडल के हिसाब से एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है.

एक्स्ट्रा ऑफर और EMI ऑप्शन

iQOO की तरफ से 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट कूपन और 24 महीनों तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है. दमदार हार्डवेयर, लंबी बैटरी लाइफ और आकर्षक लॉन्च ऑफर्स के साथ iQOO 15 उन खरीदारों के लिए एक बढ़िया फ्लैगशिप विकल्प बन जाता है, जो परफॉर्मेंस और वैल्यू दोनों चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone Air Price Drop: एप्पल का सबसे पतला आईफोन हुआ सस्ता, Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिल रहा कम दाम पर

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola