iQOO 15 Launch: आ गया 50MP के तीन कैमरे और Snapdragon 8 Elite Gen 5 वाला धांसू फोन
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Oct 2025 2:00 PM
iQOO 15 में हैं Snapdragon 8 Elite Gen 5, 50MP कैमरे और 7000mAh बैटरी
iQOO 15 हुआ लॉन्च, इसमें है Snapdragon 8 Elite Gen 5, तीन 50MP कैमरे, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले. जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
iQOO 15 आखिरकार लॉन्च हो गया है और कंपनी ने इस बार परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी- तीनों में जबरदस्त अपग्रेड दिये हैं. Vivo के इस सब-ब्रांड ने अपने नये फ्लैगशिप स्मार्टफोन को चीन में Snapdragon 8 EliteGen 5 चिपसेट, 7,000mAh बैटरी, और तीन 50MP कैमरों के साथ पेश किया है (iQOO 15 Launch In China). आइए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी और कीमत.
iQOO 15 की कीमत और उपलब्धता
iQOO 15 की शुरुआती कीमत CNY 4,199 (करीब ₹52,000) रखी गई है. फोन के चार वैरिएंट उपलब्ध होंगे-
12GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹52,000
16GB RAM + 256GB – ₹56,000
12GB RAM + 512GB – ₹58,000
16GB RAM + 512GB – ₹62,000
वहीं टॉप मॉडल 16GB RAM + 1TB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹68,000 के आसपास है. इसके अलावा कंपनी ने Honor of Kings 10th Anniversary Collector’s Edition भी लॉन्च किया है, जो नीले कलर में मिलेगा.
डिस्प्ले और डिजाइन
iQOO 15 में 6.85-इंच Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 2Kरिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है. इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 94% से ज्यादा है, जिससे फोन बेहद प्रीमियम लगता है.
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
यह फोन 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलता है, जिसमें Adreno 840 GPU मिलता है. इसके साथ Q3 गेमिंग चिप दी गई है, जो गेमिंग अनुभव को और स्मूद बनाती है. फोन में Android 16 आधारित OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम है.
कैमरा सेक्शन
iQOO 15 में तीन 50MP कैमरों का सेटअप दिया गया है-
50MP प्राइमरी सेंसर (f/1.88)
50MP पेरिस्कोप लेंस (100x डिजिटल जूम)
50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके साथ अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है.
कनेक्टिविटी और कलर ऑप्शन
iQOO 15 में Wi-Fi 7, Bluetooth 6, GPS, Beidou, और GLONASS जैसे फीचर्स हैं. फोन Legendary Edition, Track Edition, Lingyun, और Wilderness कलर में मिलेगा.
Realme GT8 Pro लॉन्च: स्वैपेबल कैमरा आइलैंड, 200MP जूम लेंस और Snapdragon Elite Gen 5 के साथ धमाका
25 हजार की रेंज में आया iPhone जैसे लुक वाला नया स्मार्टफोन कैसा है? देखें Realme 15T 5G Review
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










