iPhone 18 Pro: नये आईफोन में वह चीज देगी ऐपल, जिसे आज तक दुनिया से छिपाकर रखा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Dec 2025 6:33 PM

विज्ञापन

iPhone 18 Pro में क्या नया होगा?

iPhone 18 Pro और Pro Max में Under-Display Face ID, 48MP Variable Aperture कैमरा, बड़ी बैटरी, 2TB स्टोरेज और A20 Pro चिप जैसे बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. Apple का यह फ्लैगशिप 2026 में सबसे बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है.

विज्ञापन

Apple अगले साल अपने नये फ्लैगशिप iPhone 18 Pro और Pro Max को पेश करने की तैयारी में है. शुरुआती लीक और सप्लाई चेन रिपोर्ट्स ने यह साफ कर दिया है कि इस बार कंपनी सिर्फ मामूली अपडेट नहीं बल्कि कई क्रांतिकारी बदलाव लेकर आ रही है. डिजाइन से लेकर कैमरा और बैटरी तक, हर मोर्चे पर बड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं.

डिस्प्ले पर छिपा FaceID

iPhone 18 Pro में पहली बार Under-Display FaceID आने की चर्चा है. यानी अब स्क्रीन पर कोई सेंसर नजर नहीं आएगा और Dynamic Island का दौर खत्म हो सकता है. सिर्फ एक छोटा-सा कैमरा कटआउट ऊपर बाईं ओर रहेगा. यह बदलाव iPhone X के बाद सबसे बड़ा फ्रंट डिजाइन शिफ्ट माना जा रहा है.

कैमरे में Variable Aperture का कमाल

Apple इस बार 48MP Fusion कैमरा के साथ Variable Aperture देने की तैयारी में है. यह फीचर रोशनी के हिसाब से अपने आप एडजस्ट होगा. नतीजा- कम रोशनी में ज्यादा ब्राइट फोटो और दिन में शानदार डेप्थ ऑफ फील्ड. मोबाइल फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फीचर गेम-चेंजर साबित हो सकता है.

बैटरी और वजन में बड़ा बदलाव

Pro Max मॉडल में बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है. हालांकि इससे फोन का वजन 240 ग्राम से ज्यादा हो सकता है. Apple इस बार हल्केपन से ज्यादा पावर और परफॉर्मेंस पर ध्यान दे रहा है. यानी बैटरी बैकअप में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा.

स्टोरेज और कनेक्टिविटी में छलांग

iPhone 18 Pro की स्टोरेज 256GB से शुरू होकर सीधे 2TB तक जा सकती है. वीडियो एडिटिंग, ProRes RAW और AI फीचर्स के लिए यह स्टोरेज बेहद काम आएगी. साथ ही Apple का नया C2 Modem Qualcomm को रिप्लेस करेगा, जिससे 5G स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी दोनों बेहतर होंगी.

A20 Pro चिप और नया डिजाइन

TSMC की 2nm टेक्नोलॉजी पर बनी A20 Pro चिप iPhone 18 Pro को 15% ज्यादा तेज और 30% ज्यादा पावर-एफिशिएंट बनाएगी. पीछे की ग्लास डिजाइन भी ज्यादा यूनिफाइड और प्रीमियम होगी. यानी परफॉर्मेंस और लुक- दोनों में बड़ा अपग्रेड.

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro खरीदने का सही मौका, ₹49,500 तक की बचत, एक्सचेंज में भारी फायदा

यह भी पढ़ें: Apple iPhone 16 Pro पर Flipkart का धमाका, कीमत गिरी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola