क्या iPhone 17 बन गया iPhone 18 की राह का रोड़ा? या वजह कुछ और!

Updated:
विज्ञापन
क्या iPhone 17 बन गया iPhone 18 की राह का रोड़ा? या वजह कुछ और!

रिपोर्ट्स हैं कि Apple ने iPhone 18 की लॉन्चिंग 2026 से टाल दी है. अब यह फोन 2027 में आएगा. iPhone 17 पहली बार 18 महीने तक बाजार में रहेगा. जानें Apple की नई रणनीति, फोल्डेबल iPhone और डिजाइन बदलाव (iPhone 18 Delay Reason)

विज्ञापन

iPhone 18 Delay Reason: Apple ने अपने iPhone लॉन्च पैटर्न में बड़ा बदलाव करने का मन बना लिया है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस बार रेगुलर iPhone 18 को 2026 में पेश नहीं करेगी. यह फोन अब सीधे 2027 के मार्च महीने में आने की उम्मीद है. यानी iPhone 17 पहली बार ऐसा मॉडल होगा जो पूरे 18 महीने तक बिना किसी उत्तराधिकारी के बाजार में बना रहेगा. यह Apple की रणनीति में ऐतिहासिक बदलाव है, क्योंकि अब तक हर साल नया iPhone लॉन्च होता रहा है.

iPhone 17 बनेगा सबसे लंबा टिकने वाला मॉडल

iPhone 17 को लेकर समीक्षकों ने पहले ही इसे मौजूदा लाइनअप का सबसे बेहतरीन फोन बताया है. अब जब iPhone 18 की लॉन्चिंग 2027 तक टल गई है, तो iPhone 17 पहली बार 18 महीने तक बाजार में अकेला खड़ारहेगा. इससे ग्राहकों को या तो Pro मॉडल खरीदने पर मजबूर होना पड़ेगा या फिर लंबा इंतजार करना होगा.

Apple की न्यू रिलीज स्ट्रैटजी

Apple अब अपने iPhone लॉन्च को दो हिस्सों में बांटने जा रहा है.रिपोर्ट्स कहती हैं कि कंपनी पहले हाई-एंड मॉडल्स जैसे iPhone 18 Pro और Pro Max को इस साल सितंबर में पेश करेगी, जबकि रेगुलर iPhone 18 को अगले साल तक रोकेगी. यह वही पैटर्न है जो iPhone 16e के साथ देखा गया था, जिसे बाकी मॉडल्स से काफी देर बाद लॉन्च किया गया था.

Foldable iPhone और Air मॉडल की एंट्री

2026 में Apple का पहला फोल्डेबल iPhone आने की चर्चा है. साथ ही, iPhone Air का दूसरा जेनरेशन भी 2027 में iPhone 18 के साथ पेश हो सकता है. इससे Apple के पोर्टफोलियो में एक ही समय पर आठ तक मॉडल्स मौजूद रहेंगे, जिससे कंपनी को अपने प्रोडक्ट्स को अलग-अलग पोजिशन करने का मौका मिलेगा.

चिप और कीमत का खेल

मैकरुमर्स की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 18 सीरीज में 2-नैनोमीटर प्रॉसेसर इस्तेमाल होने की उम्मीद है. यह नई तकनीक महंगी है, और इसी वजह से Apple रेगुलर मॉडल को देर से लॉन्च कर सकता है ताकि लागत कुछ कम हो सके. यानी ग्राहकों को इंतजार तो करना पड़ेगा, लेकिन हो सकता है कि कीमत थोड़ी संतुलित मिले.

डिजाइन में बड़े बदलाव

iPhone 18 के डिजाइन को लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं. कहा जा रहा है कि बेस मॉडल में कैमरा बंप पहले से छोटा होगा. वहीं Dynamic Island भी सिकुड़करपिनहोल कटआउट में बदल सकता है, क्योंकि FaceID सेंसर अब डिस्प्ले के नीचे छिपाए जा सकते हैं. यह बदलाव iPhone के लुक को पूरी तरह नया बना देगा.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता आईफोन में ‘आई’ का मतलब, जानकर चौंक जाएंगे आप

यह भी पढ़ें: iPhone 16 क्यों बना भारत का सबसे पसंदीदा स्मार्टफोन? जानें 5 बड़े कारण

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola