iPhone 17 Pro Max का भगवा रंग भारतीय और अमेरिकी यूजर्स को भाया, 3 दिन में हुआ Out of Stock

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 16 Sep 2025 1:24 PM

विज्ञापन

iPhone 17 Pro Max

ऐपल का नया कॉस्मिक ऑरेंज iPhone 17 Pro Max भारत और अमेरिका में लॉन्च के तीन दिन के भीतर ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया. जानिए इसकी कीमत, उपलब्धता और उत्पादन से जुड़ी अहम जानकारी

विज्ञापन

iPhone 17 Pro Max Cosmic Orange Variant Out of Stock in India – US : ऐपल के नये आईफोन 17 प्रो मैक्स ने लॉन्च के साथ ही मचाया तहलका. कॉस्मिक ऑरेंज रंग में पेश किया गया ऐपल का आईफोन 17 प्रो मैक्स लॉन्च होते ही भारत और अमेरिका में आउट ऑफ स्टॉक हो गया है. बुकिंग शुरू होने के महज तीन दिन के भीतर ही यह मॉडल स्टोर्स से गायब हो गया, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

भारत में प्री-ऑर्डर और पिक-अप विकल्प बंद (iPhone 17 Pro Max Pre-Order Pick-Up Option)

ऐपल इंडिया वेबसाइट के अनुसार, भारत में आईफोन 17 प्रो मैक्स की पूरी श्रृंखला फिलहाल स्टोर पिक-अप विकल्प के साथ उपलब्ध नहीं है. खासतौर पर कॉस्मिक ऑरेंज वेरिएंट प्री-ऑर्डर के लिए भी स्टोर पर नहीं मिल रहा है.

कॉस्मिक ऑरेंज की डिमांड ने चौंकाया (iPhone 17 Pro Max Cosmic Orange Variant Demand)

एक ऐपल विशेषज्ञ ने जानकारी दी कि कॉस्मिक ऑरेंज वेरिएंट की भारी मांग के चलते यह किसी भी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध नहीं है. हालांकि, गहरे नीले रंग में कुछ स्टोर्स पर सीमित यूनिट्स उपलब्ध हैं.

कब मिलेगा अगला स्टॉक? (iPhone 17 Pro Max Delivery)

जो ग्राहक अब बुकिंग कर रहे हैं, उन्हें यह डिवाइस 7 अक्टूबर के बाद डिलीवर किया जाएगा. वहीं, 19 सितंबर को कुछ स्टोर्स पर सीमित यूनिट्स उपलब्ध होंगी, जिन्हें ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर बेचा जाएगा.

कीमत और उपलब्धता (iPhone 17 Pro Max Price & Availability)

भारत में आईफोन 17 श्रृंखला की कीमत ₹82,900 से ₹2,29,900 तक है. अमेरिका में इसकी कीमत $799 से $1,999 के बीच है. ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हुए थे और 19 सितंबर से डिलीवरी शुरू होगी.

भारत में उत्पादन और वैश्विक आपूर्ति (iPhone 17 Pro Max Made In India & Global Supply)

ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन भारत और चीन में आईफोन का उत्पादन करती है. भारत में बने अधिकांश आईफोन अमेरिकी बाजार के लिए भेजे जाते हैं. ऐपल ने हाल ही में बेंगलुरु में अपनी दूसरी सबसे बड़ी यूनिट में आईफोन 17 का उत्पादन शुरू किया है.

ऐपल की भारत रणनीति और उत्पादन लक्ष्य (Apple India Strategy & Production Target)

सूत्रों के अनुसार, ऐपल 2024-25 में उत्पादन को 3.5-4 करोड़ यूनिट से बढ़ाकर 6 करोड़ यूनिट करने की योजना बना रही है. 2025 की पहली छमाही में भारत में ऐपल की आपूर्ति 21.5% बढ़कर 5.9 करोड़ यूनिट हो गई.

चीन की अनौपचारिक बाधाएं (China’s informal barriers)

हालांकि, चीन भारत में आईफोन उत्पादन के लिए जरूरी संसाधनों की आपूर्ति को अनौपचारिक रूप से बाधित कर रहा है, जिससे ऐपल की विस्तार योजनाओं पर असर पड़ सकता है.

iPhone 17 अब सिर्फ 10 मिनट में आपके दरवाजे पर, Blinkit ने रचा नया इतिहास

iOS 26: आज से बदल जाएगा पुराने iPhone का लुक, जानें भारत में रिलीज डेट-टाइम और इंस्टॉलेशन प्रोसेस

iPhone 17 Pro vs iPhone 16 Pro: कैमरे से लेकर परफॉर्मेंस तक कितना बदला प्रो वर्जन, देखें पूरा कंपैरिजन

हर 4 में से 1 ग्राहक EMI पर खरीद रहा iPhone, जानिए और क्या कहती है रिपोर्ट

iPhone 17 सीरीज भारत में ₹82,900 से शुरू: क्या USA, दुबई या सिंगापुर से खरीदना सस्ता पड़ेगा?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola