इन्वर्टर बैटरी में कब और कितना डालना चाहिए पानी? जानिए सही तरीका
Published by : Shivani Shah Updated At : 03 Jun 2026 12:19 PM
जानें इन्वर्टर बैटरी में पानी डालने का सही तरीका / फोटो- एआई इमेज
Inverter Battery Tips: इन्वर्टर बैटरी का अच्छा बैकअप और लंबी लाइफ बनाए रखने के लिए समय-समय पर उसका वाटर लेवल चेक करना बेहद जरूरी है. बैटरी में हमेशा डिस्टिल्ड पानी ही डालना चाहिए और पानी का लेवल सेट लिमिट के बीच रखना चाहिए.
Inverter Battery Tips: बिजली कटने की समस्या आज भी कई घरों में है. ऐसे में इन्वर्टर घर की सबसे जरूरी चीजों में शामिल हो जाता है. लेकिन सिर्फ इन्वर्टर रखना काफी नहीं, बल्कि उसकी बैटरी की सही देखभाल भी जरूरी है. इन्वर्टर की बैटरी को लंबे समय तक बेहतर बैकअप देने के लिए समय-समय पर उसमें पानी डालना बेहद जरूरी होता है. हालांकि, कई लोग नहीं जानते की बैटरी में पानी भरने का भी एक सही समय और तरीका होता है. अगर गलत तरीके से पानी डाला जाए, तो बैटरी जल्दी खराब हो सकती है, बैकअप कम हो सकता है और कई बार सुरक्षा से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है.
बैटरी में पानी क्यों जरूरी होता है?
इन्वर्टर बैटरी के अंदर इलेक्ट्रोलाइट लेवल को बनाए रखना बहुत जरूरी होता है. जब बैटरी का पानी कम होने लगता है, तो अंदर की प्लेट्स सूखने लगती हैं. इससे बैटरी की क्षमता प्रभावित होती है और बैकअप कम होने लगता है. ऐसे में अगर लंबे समय तक पानी का लेवल कम रहे, तो बैटरी खराब भी हो सकती है.
इन्वर्टर बैटरी में कौन-सा पानी डालना चाहिए?
बैटरी में कभी भी नल का पानी, RO पानी या नॉर्मल पानी नहीं डालना चाहिए. ऐसे पानी में मौजूद मिनरल्स बैटरी प्लेट्स पर जमा होने लगते हैं, जिससे बैटरी की क्षमता कम हो सकती है. डिस्टिल्ड पानी पूरी तरह शुद्ध होता है और बैटरी के लिए सुरक्षित माना जाता है. गलत पानी का इस्तेमाल करने से बैटरी जल्दी खराब हो सकती है और उसकी लाइफ कम हो सकती है.
पहले पानी का लेवल जरूर चेक करें
बैटरी में पानी डालने से पहले उसका लेवल जरूर चेक करना चाहिए. ज्यादातर बैटरियों में सामने या साइड में न्यूनतम (Minimum) और अधिकतम (Maximum) लेवल मार्क दिए होते हैं, जिससे पता चलता है कि पानी कितना बचा है. अगर इलेक्ट्रोलाइट लेवल न्यूनतम लाइन से नीचे चला जाए, तो तुरंत डिस्टिल्ड पानी डालना चाहिए. लेकिन पानी कभी भी अधिकतम लाइन से ऊपर नहीं भरना चाहिए. सही पानी का लेवल हमेशा दोनों लाइनों के बीच माना जाता है.
सही तरीके से पानी डालना है जरूरी
बैटरी में पानी डालते समय बड़े बर्तन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से पानी बाहर गिर सकता है और अगर वह वायरिंग पर चला जाए, तो करंट या स्पार्किंग का खतरा बढ़ सकता है. हमेशा छोटे मुंह वाली बोतल या खास बैटरी फिलिंग बोतल का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.
कंपनियों की गाइडलाइन जरूर फॉलो करें
हर बैटरी कंपनी अपने मॉडल के हिसाब से अलग गाइडलाइन देती है. इसलिए बैटरी में कब और कितना पानी डालना है, इसके लिए कंपनी के निर्देशों को जरूर पढ़ें और उसी हिसाब से मेंटेनेंस करें.
बैटरी चेक करते समय रखें ये सावधानियां
- बैटरी का ढक्कन बार-बार न खोलें.
- पानी चेक करते समय दस्ताने और सुरक्षा चश्मा पहनना बेहतर माना जाता है.
- अगर बैटरी जरूरत से ज्यादा गर्म हो रही है, तो तुरंत एक्सपर्ट को दिखाएं.
- पानी बहुत जल्दी खत्म हो रहा हो, तो चार्जिंग सिस्टम जरूर चेक करवाएं.
यह भी पढ़ें: 99% लोग नहीं जानते Cooler में भरा पानी जाता कहां है और AC में आता कहां से है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










