Instagram कर रहा X और TikTok की नकल, लेकर आया नया रिपोस्ट समेत ये 3 मजेदार फीचर्स

Instagram New Feature
Instagram New Features: मेटा ने अपने इंस्टाग्राम को और ज्यादा इंटरैक्टिव और सोशल बनाने के लिए 3 नए फीचर्स ऐड किए हैं. इन फीचर्स में रील्स और पोस्ट को प्रोफाइल पर रीपोस्ट करने की सुविधा, स्नैपचैट जैसा लोकेशन-बेस्ड मैप और रील्स में एक ‘फ्रेंड्स’ टैब शामिल किया गया है. आइए डिटेल में जानते हैं इन फीचर्स को आप कैसे यूज कर पाएंगे.
Instagram New Features: अगर आप भी इंस्टाग्राम यूज करना पसंद करते हैं तो समझिए अब और मजा आएगा उसे यूज करने में. ऐसा इसलिए क्यूंकि मेटा ने इंस्टाग्राम में कुछ फीचर्स ऐड किए हैं. यह फीचर्स सोशल इंटरैक्टिव और आपके एक्सपीरियंस को और बढ़िया बना देंगे. लेटेस्ट अपडेट के बाद प्लेटफॉर्म में तीन नए टूल जोड़े गए हैं.
अब यूजर्स पोस्ट और रील्स को रीपोस्ट कर सकते हैं, स्नैपचैट जैसी लोकेशन-बेस्ड मैप सुविधा मिलेगी, और रील्स में एक नया ‘फ्रेंड्स टैब’ जोड़ा गया है, जिससे आप उन वीडियो को देख सकेंगे जिन पर आपके दोस्तों ने रिएक्ट कर रखा है. ये सभी फीचर्स इंस्टाग्राम को अपने दोस्तों और नेटवर्क से जुड़े रहने का और बेहतर तरीका बनाते हैं. आइए, एक-एक इन नए अपडेट्स को जानते हैं.
इंस्टाग्राम मैप (Instagram Map)
इंस्टाग्राम का नया मैप फीचर आपको दोस्तों से जुड़े रहने का एक आसान तरीका देता है. इसके जरिए आप अपनी हालिया लोकेशन अपने दोस्त, यार, सखा, बंधु, मित्र के साथ शेयर कर सकते हैं. जब चाहे आप इस फीचर को बंद भी कर सकते हैं. मैप पर आप अपने दोस्तों और पसंदीदा क्रिएटर्स की ओर से रोचक और मजेदार जगहों से शेयर किए गए पोस्ट्स भी देख सकते हैं.
यह फीचर भी आपको कहीं देखा-सुना सा लग रहा होगा. जी हां, ये फीचर स्नैपचैट पर मौजूद है. यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है, और आप तय कर सकते हैं कि अपनी लोकेशन किसके साथ शेयर करनी है. साथ ही, किसी खास जगह या व्यक्ति के लिए लोकेशन शेयरिंग को सीमित करने का ऑप्शन भी मिलता है.
आया रिपोस्ट फीचर (Instagram Repost)
अब इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर जोड़ा है, जिसके जरिए यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर पब्लिक रील्स और फीड पोस्ट को दोबारा शेयर कर सकते हैं. यह फीचर भी जरूर देखा या सुना होगा. जी हां, X (पहले ट्विटर) पर भी यह फीचर मौजूद है. यह रीपोस्ट का ऑप्शन आपकी प्रोफाइल में लाइक, शेयर और कमेंट बटन के बीच में दिखाई देगा. इस फीचर के जरिए रीपोस्ट करते समय आप एक छोटा सा नोट भी लिख सकते हैं.
आपको बता दें कि रीपोस्ट किए गए कंटेंट अब इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक अलग टैब में नजर आएगा. जैसे ही आप किसी यूजर की प्रोफाइल ओपन करते हैं, जहां रील्स और अन्य सेक्शन दिखाई देते हैं, वहीं पर एक नया सेक्शन ‘रीपोस्ट’ के लिए होगा. इसमें वे सभी पोस्ट दिखाई देंगे जिन्हें रीपोस्ट किया गया है.
फ्रेंड्स टैब (Friends Tab) की हुई शुरुआत
अब आपको रील्स देखते वक्त एक नया फ्रेंड्स टैब देखने को मिलेगा. हाल ही में देखा गया है कि कुछ रील्स में हार्ट शेप आइकन के जरिए उन लोगों की प्रोफाइल दिखाई देती है, जिन्होंने उस रील को लाइक किया होता है, खासतौर पर अगर वे आपके फ्रेंड्स हो. अब इस एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के लिए प्लेटफॉर्म ने एक नया “फ्रेंड्स” टैब पेश किया है. इस टैब में आपको वे रील्स नजर आएंगी, जिनके साथ आपके दोस्तों ने किसी न किसी रूप में इंटरैक्शन किया है, चाहे वो लाइक हो या फिर कमेंट्स. इसके जरिए आप यह भी जान पाएंगे कि आपके करीबी किन ट्रेंडिंग कंटेंट को देख या पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Instagram पर किसी ने आपके नाम और फोटो से बना दी है फेक अकाउंट? जानिए इससे निपटने का कानूनी तरीका
यह भी पढ़ें: Instagram पर कितने फॉलोअर्स हो जाने बाद शुरू होगी कमाई? जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










