आज लॉन्च हो रहा है Infinix GT 30 Pro, कम कीमत में मिलेगी 108MP कैमरा और 5500mAh की तगड़ी बैटरी
Published by : Shivani Shah Updated At : 03 Jun 2025 8:08 AM
infinix gt 30 pro
अगर आप नया गेमिंग फोन लेने की सोच रहे हैं तो फिर थोड़ा रुक जाइए. क्योंकि, चाइनीज कंपनी Infinix अपना नया गेमिंग मॉडल आज भारत में लॉन्च करने वाली है. जिसमें MediaTek Dimensity 8350 Ultimate का दमदार प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही 5,500mAh की बैटरी.
चाइनीज कंपनी Infinix अपने नए मॉडल GT 30 Pro 5G को आज भारत में लॉन्च करने वाली है. जिसकी कीमत 30 हजार रुपये से भी कम होने वाली है. Infinix GT 30 Pro 5G को कंपनी ने गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर रही है. इस नए मॉडल को लेकर कंपनी ने दावा भी किया है कि यह Infinix GT 30 Pro 5G BGMI जैसे गेम में 120fps तक की फ्रेम रेट को सपोर्ट करेगा. इस मॉडल में यूजर्स को MediaTek Dimensity 8350 Ultimate का दमदार प्रोसेसर 5,500mAh की बैटरी मिलेगी. तो फिर चलिए जानते हैं इस नए मॉडल के फीचर्स और कीमत.
यह भी पढ़ें: 6000mAh की बैटरी और 32MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme C73 5G, कीमत जान तुरंत कर लेंगे आर्डर
कब होगा लॉन्च
कंपनी अपने नए मॉडल को आज 3 जून दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च करने वाली है. फ्लिपकार्ट पर इस के लिए एक पेज भी लाइव है. जहां इस मॉडल के फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई है. कीमत कि बात करें तो इस मॉडल की शुरुआती कीमत 25 हजार रुपये होने वाली है. ऐसे में फ्लिपकार्ट के अनुसार GT 30 Pro 5G एक ‘eSports’ रेडी फोन होने वाला है. जिसमें कस्टमाइज़ेबल RGB LED लाइट पैनल और शोल्डर ट्रिगर होने वाले हैं. डिजाइन कि बात करें तो यूजर्स को Dark Flare वेरिएंट में Cyber Mecha 2.0 डिजाइन मिलने वाला है.
Infinix GT 30 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Infinix GT 30 Pro 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है.
कैमरा: Infinix GT 30 Pro 5G के बैक पैनल में 108MP+8MP का डुअल कैमरा सेटअप है. वहीं, फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा.
प्रोसेसर: Infinix GT 30 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8350 Ultimate का दमदार प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 बेस्ड XOS 15 पर काम करेगा.
बैटरी: Infinix GT 30 Pro 5G में यूजर्स को 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिलेगी.
रैम और स्टोरेज: Infinix GT 30 Pro 5G में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज हो सकता है.
यह भी पढ़ें: End Of Smartphones: मस्क, बिल गेट्स और जुकरबर्ग ने कहा- स्मार्टफोन का खेल खत्म, टिम कुक बोले- पिक्चर अभी बाकी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










