Google Doodle में आज T20 Cricket World Cup के रंग, देखें और जानें खास बातें

ICC Men’s T20 Cricket World Cup Google Doodle Today
ICC Men’s T20 Cricket World Cup Google Doodle : आज, यानी 2 जून से आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में शुरू हो रहा है. 29 जून तक खेले जानेवाले इस महामुकाबले का फीवर हर क्रिकेट फैन की तरह गूगल पर भी चढ़ गया है, इसलिए गूगल ने इसपर आज डूडल बनाया है-
ICC Men’s T20 Cricket World Cup Google Doodle Today : गूगल ने आज, यानी 2 जून से शुरू हो रहे आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप पर खास डूडल बनाया है. कंपनी के CEO सुंदर पिचाई ने भी सोशल मीडिया के जरिये ICC पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप के प्रति अपना उत्साह दिखाया है और इस बार मुकाबले में टीमों की बढ़ी हुई भागीदारी पर प्रकाश डाला है. पिचाई ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में अपने पसंदीदा खेल के वैश्विक विकास के लिए अपनी राय भी शेयर की है.
ICC Men’s T20 Cricket World Cup के बारे में जानिए
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2009 में शुरू होने के बाद से यह टूर्नामेंट नौवां संस्करण है. यह टूर्नामेंट 2 से 29 जून 2024 तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट की मेजबानी इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रहे हैं. टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के मुकाबले कुल 9 मैदानों पर होंगे, जिनमें वेस्टइंडीज के 6 और अमेरिका में 3 हैं. टूर्नामेंट में शामिल 20 टीमों को हैं, जिन्हें 4 ग्रुप्स में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप से टॉप की दो टीमें मुकाबले में आगे बढ़ेंगी. ये टीमें सुपर-8 राउंड में अपने मैच खेलेंगी. इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. टूर्नामेंट में 20 टीमों के बीच कुल 55 मैच होंगे.
ICC T20 Men’s World Cup फ्री में देखने का ये है तरीका
2024 ICC पुरुष T20 क्रिकेट विश्व कप पर क्या कहता है गूगल डूडल?
आज का गूगल डूडल 2024 आईसीसी पुरुष T20 क्रिकेट विश्व कप का जश्न मनाता है. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के साथ खेलेगी. इससे पहले वॉर्म-अप मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला गया, जिसमें भारत ने 60 रन से जीत दर्ज कर ली. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला, यानी भारत बनाम पाकिस्तान मैच 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि इस महामुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच एक लीग मैच के अलावा, एक और मुकाबला खेला जा सकता है. बहरहाल, आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेट विश्व कप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटरों को अपना कौशल दिखाने और अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देता है. इस साल प्रतिस्पर्धा करनेवाली सभी टीमों को शुभकामनाएं!
Google Data Leak: गूगल ने माना, लीक हुआ सर्च एल्गोरिदम से जुड़ा डेटा
Google की यह सर्विस जून में हो रही बंद, जानें आप पर क्या होगा असर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










