अब नहीं भटकेंगे मेहमान, Google Maps का Plus Code बताएगा घर का सटीक लोकेशन

Published by :Ankit Anand
Published at :16 Apr 2026 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
Google Maps Plus Code

गूगल मैप्स में प्लस कोड (Photo: Canva)

गलत एड्रेस की वजह से लोग अक्सर भटक जाते हैं, लेकिन Google Maps का Plus Code इस परेशानी का आसान हल है. ये एक छोटा सा कोड आपकी लोकेशन को बिल्कुल सटीक तरीके से शेयर करता है. इससे सामने वाला बिना कन्फ्यूजन सीधे उसी जगह पहुंचता है, जहां का कोड आपने शेयर किया था.

विज्ञापन

किसी को सही लोकेशन तक पहुंचाना हमेशा उतना आसान नहीं होता जितना एक एड्रेस शेयर करना. कई बार एड्रेस अधूरा होता है, गलत एंट्री गेट पर ले जाता है या सही जगह को ठीक से दिखा ही नहीं पाता. जैसे बड़े अपार्टमेंट, यूनिवर्सिटी कैंपस, गेटेड सोसाइटी या बड़े पार्किंग एरिया. यहां लोग अक्सर भटक जाते हैं.यहीं पर काम आता है Google Maps का Plus Code. ये एक तरह का डिजिटल लोकेशन कोड होता है. यह मैप पर आपकी सटीक जगह को पिनपॉइंट (pinpoint) कर देता है. आप बस ये कोड शेयर करें और सामने वाला बिना कन्फ्यूजन सीधे सही जगह पहुंच जाएगा. 

किस काम आता है Plus Code?

जब नॉर्मल एड्रेस काम नहीं आते, तब Plus Codes एक सटीक डिजिटल पता देते हैं. ये कन्फ्यूजन से बचाते हैं और लोगों को सही जगह, सही एंट्री या मिलने की जगह तक आसानी से पहुंचने में मदद करते हैं.

Plus Codes का यूज कैसे करें?

  • Google Maps खोलें और उस जगह को ढूंढें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं.
  • उस जगह पर टैप करें या वहां पिन ड्रॉप करें.
  • लोकेशन की डिटेल्स खोलें और सबसे नीचे Plus Code देखें.
  • उस कोड को कॉपी करें या जिस व्यक्ति को बुलाना है, उसे शेयर करें.
  • अगर जगह थोड़ी कन्फ्यूजिंग है, तो साथ में कोई पहचान (लैंडमार्क) भी बता दें.

क्यों है ये इतना काम का?

सोचिए आपको किसी जगह का बिल्कुल सही एंट्रेंस या मिलने की लोकेशन तुरंत मिल जाए वो भी बिना किसी कन्फ्यूजन के. यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. ऊपर से पुराने या अधूरे एड्रेस पर डिपेंड रहने की जरूरत ही नहीं पड़ती. सबसे बढ़िया बात यह है कि आप इसे आसानी से मैसेज या ऐप के जरिए किसी के साथ शेयर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अब बिना बैंक अकाउंट के भी बच्चे कर सकेंगे UPI पेमेंट, GPay लाया Pocket Money फीचर

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola