अब घर बैठे बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस में फोटो और सिग्नेचर, फॉलो करें ये स्टेप्स, बस इतना होगा खर्च

Updated:
विज्ञापन
driving licence

driving licence

Driving License Update:परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है. जिससे आसानी से आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस में सालों से लगी फोटो को बदल सकते हैं. जानिए इस ऑनलाइन प्रोसेस के बारे में.

विज्ञापन

Driving License Update: अगर आप भी अपने ड्राइविंग लाइसेंस में अपना फोटो और सिग्नेचर बदलना चाहते हैं, तो फिर अब आपको विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. जी हां, अब आराम से बिना दौड़भाग के घर बैठे भी ये काम कर सकते हैं. परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस पर फोटो और सिग्नेचर ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा शुरू कर दी है. जिससे अब आप आसानी से ऑनलाइन अपने ड्राइविंग लाइसेंस में लगी सालों पुरानी फोटो को बदल सकते हैं. आज के इस आर्टिकल में जानिए कैसे उठा सकते हैं इस सुविधा का फायदा.

इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. जैसे कि:

  • आपका पुराना ड्राइविंग लाइसेंस स्मार्ट कार्ड में होना चाहिए.
  • आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक्ड और अपडेटेड होना चाहिए.
  • आपके पास अपना ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
  • आपके आधार कार्ड में जो फोटो है वही आपके ड्राइविंग लाइसेंस में भी दिखेगी.

फोटो और सिग्नेचर बदलने के लिए फॉलो करें ये प्रोसेस

  • इसके लिए सबसे पहले आपको परिवहन सेवा (Parivahan Sewa) के आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in/parivahan/hi पर जाना होगा.
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ‘ऑनलाइन सर्विसेज’ (Online Services) के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद आप ‘ड्राइविंग लाइसेंस सर्विसेज’ (Driving Licence Services) के ऑप्शन को चुन अपने राज्य का चयन करें.
  • इसके बाद चेंज ऑफ फोटो एंड सिग्नेचर इन ड्राइविंग लाइसेंस (Change of Photo and Signature in Driving Licence) के ऑप्शन को चुनें.
  • इसके बाद आपको अपने ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा (captcha) दर्ज कर DL details के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर आपके ड्राइविंग लाइसेंस की सारी जानकारी दिख जाएगी. पुष्टि के लिए ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपसे आपके एरिया का पिन कोड (PIN code) पूछा जाएगी. जिसे भरते ही ARTO कार्यालय की सारी डिटेल्स खुद ही दर्ज हो जाएगी.
  • इसके बाद आपके आधार से लिंक्ड आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे भरकर वेरीफाई कर लें.
  • वेरीफाई होते ही आपको फोटो और सिग्नेचर बदलने का ऑप्शन दिखाई दे देगा.
  • अपनी नई फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करें. साथ ही यहां आपसे फोटो और सिग्नेचर बदलने का कारण भी पूछा जाएगा जिसे आपको बताना होगा.
  • फोटो और सिग्नेचर बदलने के लिए आपसे 400 रुपये का शुल्क लिया जाएगा.
  • शुल्क का भुगतान करते ही अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा (captcha) दर्ज कर अपना आवेदन जमा कर दें.
  • आवेदन जमा करते ही आपको एक रसीद मिलेगी जिसे सेव कर लें.
विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola