छठ पर घर जाने के लिए ऐसे मिलेगा कंफर्म ट्रेन टिकट, रेलवे की खास स्कीम का स्टेप बाय स्टेप ऐसे उठाएं फायदा
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 04 Nov 2024 11:57 AM
How to get confirmed train ticket on Diwali Chhath
How To Get Confirmed Train Ticket on Diwali Chhath: दिवाली और छठ पर ट्रेन की कंफर्म टिकट के लिए बड़ी मारामारी होती है. भारतीय रेल ने यात्रियों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए विकल्प योजना शुरू की है. यह योजना वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राहत प्रदान करती है. आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने कर स्टेप बाय स्टेप तरीका-
How To Get Confirmed Train Ticket on Chhath: त्योहारी के मौसम (Festival Season) में अपने गांव-घर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म रेलवे टिकट (Confirm Train Ticket) के लिए बड़ी भागमभाग करनी पड़ती है. भारतीय रेल (Indian Railways) ने विकल्प योजना (Vikalp Scheme) शुरू की है, जो वेटिंग लिस्ट वाले टिकटों (Waiting List Ticket) से राहत प्रदान करनेवाली है. यह खास योजना यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों (Optional Trains) में कंफर्म सीट (Confirm Seat) पाने की संभावना बढ़ाती है.
How To Get Confirmed Train Ticket on Chhath By Vikalp Scheme: विकल्प योजना क्या है?
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) की यह योजना यात्रियों को तब मदद करती है जब वे अपनी मूल बुकिंग (Train Ticket Booking) के तहत कंफर्म सीट नहीं पा सकते. इस योजना के तहत वेटिंग लिस्ट वाले यात्री अन्य ट्रेनों में ट्रांसफर किये जा सकते हैं. इससे टिकट कंफर्म होने की संभावना बढ़ जाती है (Confirm Ticket Chances), लेकिन कंफर्मेशन की गारंटी नहीं है.
How To Get Confirmed Train Ticket on Chhath By Vikalp Scheme: कैसे काम करती है?
ट्रेन टिकट बुकिंग (Train Ticket Booking) के समय यात्री अगर विकल्प योजना (IRCTC Vokalp Scheme) चुनते हैं, तो उनकी वेटिंग लिस्ट टिकट को निर्धारित प्रस्थान के 12 घंटों के भीतर किसी अन्य ट्रेन में ट्रांसफर किया जा सकता है. अगर सीट उपलब्ध होती है, तो टिकट कंफर्म हो जाएगी.
How To Get Confirmed Train Ticket on Chhath By Vikalp Scheme: चुनने का क्या है तरीका?
IRCTC वेबसाइट या ऐप पर लॉग इन करें
यात्रा की तारीख, गंतव्य और टिकट की श्रेणी चुनें
यात्री विवरण भरें और पेमेंट करें
विकल्प योजना का ऑप्शन चुनें और वैकल्पिक ट्रेन का चयन करें
पीएनआर स्टेटस चेक करें कि बुकिंग कंफर्म हुई है या नहीं.
Vikalp Scheme की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?
यह केवल मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए है
इसमें कोई अतिरिक्त फीस नहीं लगती है
ट्रांसफर के बाद यात्री मूल ट्रेन में वापस नहीं जा सकता
यह योजना दिवाली और छठ जैसे व्यस्त मौसम में यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है.
Swiggy In Train: अब ट्रेन में भी स्विगी पहुंचाएगी खाना, IRCTC के साथ मिलाया हाथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










