Google Search से AI Overview कैसे हटाएं? ये दो तरीके आएंगे काम

Published by : Ankit Anand Updated At : 24 May 2026 5:30 PM

विज्ञापन

गूगल सर्च एआई ओवरव्यू (Photo: news.northeastern.edu)

Google Search अब AI फीचर्स से भरा हुआ है. लेकिन हर कोई इन्हें पसंद नहीं करता. अगर आप साफ-सुथरे रिजल्ट चाहते हैं, तो पूरी तरह AI बंद करना संभव नहीं है, लेकिन कुछ ट्रिक्स मदद कर सकते हैं. इनकी मदद से AI रिजल्ट्स काफी हद तक कम हो जाते हैं और एक्सपीरियंस पहले जैसा हो जाता है.

विज्ञापन

पिछले कुछ सालों में Google ने अपने Search को AI से भरपूर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. पहले AI Overviews आए, फिर AI Mode और अब एक नया Customized search box. इसे कंपनी पिछले दो दशकों में सर्च का सबसे बड़ा बदलाव बता रही है. लेकिन सच कहें तो हर कोई इन नए AI फीचर्स का फैन नहीं है. कई लोग बस पुराने तरीके से आराम से सर्च करना चाहते हैं. जहां सीधे और साफ रिजल्ट मिलें, न कि AI के कभी-कभी गड़बड़ या मनगढ़ंत जवाब पूरे एक्सपीरियंस का मजा खराब कर दें.

अगर आपको भी Google Search में बार-बार दिखने वाले AI Overviews परेशान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बुरी और एक अच्छी खबर है. बुरी खबर ये है कि Google ने फिलहाल ऐसा कोई ऑफिशियल ऑप्शन नहीं दिया है, जिससे AI Overviews को पूरी तरह बंद किया जा सके. कंपनी इसे Google Search का एक ‘core feature’ मानती है, ठीक वैसे ही जैसे Knowledge Panels. लेकिन अच्छी खबर ये है कि अभी भी कुछ ऐसे तरीके मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप AI Overviews को काफी हद तक कम कर सकते हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

अपने सवाल के आखिर में ‘-AI’ जोड़ें.

अगर आपको Google Search में बार-बार दिखने वाले AI Overviews परेशान कर रहे हैं, तो एक छोटा सा ट्रिक आपके काफी काम आ सकता है. बस अपने सर्च के आखिर में -AI जोड़ दीजिए. मतलब अगर आप कुछ सर्च कर रहे हैं, जैसे ‘best gaming laptop 2026 -AI’, तो Google कोशिश करेगा कि AI से जुड़े रिजल्ट्स कम दिखाए जाएं.

असल में ये कोई नया फीचर नहीं है. Google में सालों से ऐसे कई Search Operators मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करके लोग ज्यादा सटीक तरीके से सर्च करते हैं. जैसे site: लिखने पर रिजल्ट्स किसी एक खास वेबसाइट तक सीमित हो जाते हैं, और filetype: की मदद से PDF या Excel जैसी फाइल्स ढूंढी जा सकती हैं.

ठीक इसी तरह -AI भी काम करता है. जब आप किसी शब्द के पहले minus (-) लगाते हैं, तो Google को संकेत मिलता है कि उस keyword से जुड़े रिजल्ट्स को जितना हो सके हटाया जाए. हालांकि ये ट्रिक हर बार 100% काम नहीं करेगी, लेकिन इससे सर्च में दिखने वाले AI Overviews काफी हद तक कम हो सकते हैं.

Web filter ऑन कर लें

Search में मौजूद ज्यादातर AI एलिमेंट्स को हटाने के लिए Google एक और फीचर देता है, जिसे Web filter कहा जाता है. जैसे ही आप इस filter को ऑन करते हैं, AI Overviews, shopping widgets, knowledge panels और बाकी AI-generated clutter काफी हद तक हट जाता है. इसके बाद आपको वही पुराना साफ-सुथरा सर्च पेज दिखता है, जहां एक के बाद एक सीधे वेबसाइट लिंक्स नजर आते हैं.

इसे इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है. बस Google पर हमेशा की तरह कुछ सर्च कीजिए. फिर सर्च बार के नीचे जहां Images, Videos और News जैसे ऑप्शन दिखते हैं, वहां More पर क्लिक करें और Web सेलेक्ट कर लें.

यह भी पढ़ें: Google I/O 2026: चैटबॉट से बढ़कर आपका पर्सनल एजेंट बना Gemini

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola