कहीं आपका Google अकाउंट किसी और डिवाइस में तो नहीं लॉगिन? ऐसे करें चेक और तुरंत हटाएं
Published by : Ankit Anand Updated At : 29 Mar 2026 4:58 PM
गूगल ऐप आइकॉन (Photo: Online Tech Tips)
Google Account: अगर आप कभी किसी दूसरे डिवाइस पर अपना Google अकाउंट लॉगिन करके भूल जाते हैं, तो यह जोखिम भरा हो सकता है. अच्छी बात यह है कि आप आसानी से देख सकते हैं कि आपका अकाउंट किन डिवाइस में एक्टिव है. अगर आपको कुछ संदिग्ध लगे तो उसे तुरंत हटा भी सकते हैं.
Google Account: कई बार ऐसा होता है कि हम साइबर कैफे या किसी दूसरे के लैपटॉप या कंप्यूटर पर अपना ईमेल लॉगिन कर लेते हैं, लेकिन बाद में लॉगआउट करना भूल जाते हैं. यही छोटी सी गलती आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है. इसकी वजह से आपके साथ फ्रॉड होने का खतरा भी बना रहता है. ऐसी किसी भी मुसीबत से बचने के लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर ये चेक करते रहें कि आपका Google अकाउंट किन-किन डिवाइसेज में लॉगिन है. अच्छी बात ये है कि इसे चेक करना बहुत आसान है. आइए आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं.
दूसरे डिवाइस से कैसे हटाएं अपना Google अकाउंट?
पहला तरीका
- अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर में Google Account खोलें और अपनी वैलिड ईमेल आईडी से लॉग-इन करें.
- स्क्रीन के बाईं तरफ दिख रहे ऑप्शन में से Security (सिक्योरिटी) पर क्लिक करें, फिर Sign-in (साइन-इन) से जुड़ी सेटिंग्स खोलें.
- Recent activity (हाल की एक्टिविटी) सेक्शन में आपको उन सभी डिवाइस की लिस्ट दिखाई देगी, जहां-जहां आपका ईमेल अकाउंट लॉग-इन है.
- अगर आपको कोई संदिग्ध डिवाइस दिखे, तो उस पर क्लिक करें और ‘No, secure my account’ पर टैप करके उसे तुरंत हटा दें.
दूसरा तरीका
- अपने Google Chrome ब्राउजर में myaccount.google.com ओपन करें.
- ऐसा करते ही आपका Google अकाउंट सेटिंग्स पेज खुल जाएगा.
- यहां अपनी प्रोफाइल और ईमेल के नीचे दिए गए Devices ऑप्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद उन सभी डिवाइस की लिस्ट सामने आ जाएगी, जहां-जहां आपका ईमेल आईडी लॉगिन है.
- आप अपना पासवर्ड डालकर किसी भी डिवाइस की एक्सेस को सेफ या कंट्रोल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर ही देख सकते हैं Instagram Reels, बहुत कम लोगों को पता है तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










