Google I/O 2025 आज से हो रहा शुरू, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग, जानिए इस इवेंट में क्या होगा खास

Updated:
विज्ञापन
Google I/O 2025 आज से हो रहा शुरू, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग, जानिए इस इवेंट में क्या होगा खास

Google IO 2025

Google का वार्षिक डिवेलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O 2025 आज से कैलिफ़ोर्निया के शोरलाइन एम्फीथिएटर में शुरू होगा. इस साल के इवेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), एंड्रॉइड 16 और मिक्स्ड रियलिटी टेक्नोलॉजी में कई बड़ी घोषणाएं देखने को मिल सकती हैं.

विज्ञापन

Google I/O 2025: गूगल का सबसे बड़ा वार्षिक डेवलपर सम्मेलन, Google I/O 2025, आज 20 मई से कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू स्थित शोरलाइन एम्फीथिएटर में शुरू हो रहा है. यह दो दिवसीय तकनीकी सम्मेलन पूरी दुनिया में सीधा प्रसारण किया जाएगा. इस वर्ष के इवेंट में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI), एंड्रॉयड 16 और गूगल के नए मिक्स्ड रियलिटी प्लेटफॉर्म से जुड़ी प्रमुख तकनीकी प्रगति के खुलासे की उम्मीद की जा रही है. आइए जानते है इस इवेंट में हमें और क्या मजेदार देखने को मिल सकता है और कहां इस इवेंट को आप लाइव देख सकते हैं.

Google I/O 2025 को आज कैसे देखें LIVE

Google I/O 2025 का इवेंट आज यानी 20 मई को रात 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होने जा रहा है. इस इवेंट को आप गूगल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और I/O की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं.

इवेंट में क्या होगा खास 

Android 16

इस इवेंट में एंड्रॉयड 16 पर सभी की नजर रहने वाली है. एंड्रॉयड 16 की लॉन्चिंग में कई नए और आकर्षक फीचर्स शामिल होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इसमें रीडिजाइन किए गए वॉल्यूम स्लाइडर्स, नई एक्सेसिबिलिटी टूल्स, और एक नया ‘एडवांस्ड प्रोटेक्शन मोड’ पेश किया जाएगा, जो डिवाइस की सुरक्षा को और मजबूत करेगा. इसके अलावा हेल्थ कनेक्ट से जुड़ी अपडेट्स भी इस बार खास होंगी, जो फिटनेस ट्रैकिंग को और सटीक बनाएंगी और मेडिकल डेटा को अलग-अलग ऐप्स के बीच साझा करने की सुविधा दे सकती हैं.

AI पर फोकस करेगी कंपनी 

AI एक बार फिर इस सम्मेलन का केंद्र बिंदु बनने जा रही है. गूगल का जेमिनी प्लेटफार्म, जिसने 2024 में अपने Pro, Nano और Flash मॉडलों के जरिए खासा प्रभाव डाला था, अब नए संस्करणों के साथ सामने आ सकता है. माना जा रहा है कि Gemini 2.5 Ultra को लॉन्च किया जाएगा, जो बेहतर तर्कशक्ति और डेवलपर्स के लिए और अधिक बुद्धिमान ऐप-डेवलपमेंट टूल्स से लैस होगा.

यह भी पढे़ं: OnePlus 13s की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ भारत में इस दिन होगी एंट्री

Google Workspace, Chrome, Gmail और Search जैसी सेवाओं में नए AI फीचर्स जोड़े जाने की संभावना है. पहले से ही AI Google Photos, Search Overviews और Android के कई टूल्स में मौजूद है ऐसे में उम्मीद है कि गूगल अब अपने हर प्रोडक्ट में AI को और गहराई से शामिल करेगा. साथ ही, रियल टाइम में बातचीत और दृश्यों को समझने वाले एआई असिस्टेंट्स Project Astra की झलक दिखाई थी जो अब और विकसित रूप में लौट सकता है. संभव है कि यह स्मार्ट चश्मों या किसी नई वर्चुअल असिस्टेंट टेक्नोलॉजी के रूप में सामने आए.

Android XR की मिलेगी अपडेट 

गूगल और सैमसंग मिलकर एक नए मिक्स्ड रियलिटी प्लेटफॉर्म Android XR पर काम कर रहे हैं जिसे जल्द ही पेश किया जा सकता है. यह तकनीक भविष्य के हेडसेट्स जैसे सैमसंग के Project Moohan को पावर दे सकती है और Apple Vision Pro और Meta Quest जैसे प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देगी. Android XR में Gemini एआई प्लेटफॉर्म के जरिए पहनने योग्य डिवाइसों पर इमर्सिव और एआई-आधारित अनुभव मिलने की उम्मीद है.

साथ ही, Project Mariner को लेकर बड़ी जानकारी भी सामने आ सकती है, जिसका फोकस ऐसे AI एजेंट्स पर होगा जो आपके लिए इंटरनेट पर काम कर सकें, जैसे ऑनलाइन बुकिंग करना या ईमेल भेजना.

यह भी पढ़ें: जून में लॉन्च होगा Android 16, जानिए सबसे पहले किन स्मार्टफोन्स में मिलेगा अपडेट

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola