OnePlus 13s की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ भारत में इस दिन होगी एंट्री

Published by : Ankit Anand Updated At : 19 May 2025 4:01 PM

विज्ञापन

OnePlus 13s

OnePlus 13s: वनप्लस का पहला कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन OnePlus 13s भारत में 5 जून को लॉन्च होने जा रहा है. लॉन्च इवेंट में अब एक महीने से भी कम समय बचा है और कंपनी ने फोन से जुड़ी कई अहम जानकारियां पहले ही साझा कर दी हैं.

विज्ञापन

OnePlus 13s: चीनी स्मार्टफोन कंपनी OnePlus ने तमाम लीक्स और अफवाहों के बाद आखिरकार OnePlus 13 की भारत में लॉन्च तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है. यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन जून के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी के टीजर के अनुसार, OnePlus 13s में दमदार Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा.

हालांकि इस डिवाइस से जुड़ी सभी जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन लॉन्च डेट, संभावित फीचर्स और कीमत को लेकर अब तक जो कुछ पता चला है, वो काफी दिलचस्प है. आइए जानते हैं किस दिन हो रही है फोन की लॉन्चिंग और इसकी संभावित किमत और फीचर्स

कब हो रहा है लॉन्च

OnePlus 13s भारत में 5 जून को लॉन्च होने जा रहा है. यह नया स्मार्टफोन तीन आकर्षक रंगों में पेश किया जाएगा ब्लैक वेलवेट, पिंक सैटिन और ग्रीन सिल्क. खास बात यह है कि इस बार कंपनी ने अपने ट्रेडमार्क अलर्ट स्लाइडर को हटाकर एक नया ‘प्लस की’ फीचर शामिल किया है, जो यूज़र्स को नई तकनीक का अनुभव देगा.

OnePlus 13s कि संभावित फीचर्स

अगर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर भरोसा किया जाए, तो वनप्लस के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में कई दमदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस 6.32 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले ऑफर करेगा.

फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है. यह डिवाइस आउट Android 15 आधारित स्किन पर चलेगा.

यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹1,299 में खरीदें Moto G85! जानें यह धमाकेदार ऑफर पाने का पूरा तरीका

बैटरी के मामले में, इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसके अलावा, यह डिवाइस IP68/IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट भी होगा.

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 50MP का Sony LYT700 प्राइमरी सेंसर और 50MP का Samsung JN5 2x टेलीफोटो लेंस मिल सकता है. वहीं फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है.

OnePlus 13s की संभावित कीमत

सूत्रों के मुताबिक, इस डिवाइस की कीमत लगभग ₹45,000 तक हो सकती है. माना जा रहा है कि OnePlus 13s की पोजिशनिंग कंपनी के पहले से मौजूद मॉडल OnePlus 13R से ऊपर होगी. कंपनी की ओर से हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है, लेकिन टेक जगत में इस संभावित कीमत को लेकर चर्चाएं तेज हैं.

यह भी पढ़ें: Vivo T3 Pro 5G की कीमत में ₹5,500 की बड़ी कटौती, Flipkart पर जानें नया ऑफर और खरीदने का पूरा तरीका

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola