Google पर चढ़ा चुनावी रंग, आम चुनाव 2024 को लेकर बनाया खास Doodle

Updated:
विज्ञापन
google doodle Today

google doodle Today

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Google Doodle Today : Google पर चुनावी रंग चढ़ गया है. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज हो रहा है. इस अवसर पर सर्च इंजन ने खास डूडल बनाया है. साथ ही, अपने यूजर्स के लिए गूगल खास जानकारी भी लेकर आया है.

विज्ञापन

Google Doodle Today Lok Sabha Elections 2024 Phase 3 :भारत में आज लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहे हैं. इस अवसर पर गूगल ने खास डूडल बनाया है. इसके साथ ही सर्च इंजन ने चुनाव को लेकर अपने यूजर्स को बडे काम की जानकारियां दी हैं. मालूम हो कि आज 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान होगा. इसके लिए 120 महिलाओं समेत 1,300 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 17.25 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे. आज गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10 और बिहार की 5 सीटों समेत कुल 93 सीटों पर मतदान होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी आज गुजरात में वोट डालेंगे.

गूगल के डूडल में क्या है खास?

गूगल के आज के डूडल का नाम भारत का आम चुनाव 2024 है. गूगल डूडल में उस शख्स का एक हाथ दिख रहा है, जिसने वोटिंग की है. उंगली पर स्याही के निशान लगे हैं, जो वोट डालने के बाद लगायी जाती है. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के इस अवसर पर गूगल ने अपने यूजर्स को डूडल के जरिये काम की जानकारियां भी दी हैं. 7 मई 2024 के डूडल के साथ गूगल (Google Doodle Today 7 May 2024) ने मतदाताओं को अहम तारीखें पोल वोट कैसे दें, रजिस्टर कैसे करें जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं. इससे पहले 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को हुए क्रमश: पहले और दूसरे चरण के मतदान के दौरान भी गूगल ने डूडल बनाकर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया था. गूगल तमाम बड़े मौके और दिवस पर इस तरह का डूडल बनाता है.

गूगल डूडल में आज क्या खास है?

आज के गूगल डूडल का नाम “भारत का आम चुनाव 2024” है, जिसमें एक व्यक्ति का हाथ दिखाया गया है, जिसकी उंगली पर वोटिंग स्याही का निशान है।

आज मतदान किसके लिए हो रहा है?

भारत में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

कितने प्रत्याशी चुनाव में भाग ले रहे हैं?

कुल 1,300 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 120 महिलाएं भी शामिल हैं।

कितने मतदाता आज मतदान करेंगे?

लगभग 17.25 करोड़ मतदाता आज के चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे।

गूगल ने मतदाताओं को क्या जानकारी दी है?

गूगल ने डूडल के माध्यम से मतदाताओं को वोट डालने, रजिस्ट्रेशन करने और अन्य महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में जानकारी प्रदान की है।

ALERT: गूगल क्रोम यूजर्स हो जाएं सावधान, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

Google AI Tool: गूगल अब आपकी पिक्चर को फ्री में बनायेगा परफेक्ट, सबके लिए मुफ्त हुआ यह फीचर

Google Ads: लोकसभा चुनाव के लिए तेज हुई राजनीतिक लड़ाई, लेकिन नतीजों से पहले जीत गई गूगल

Google I/O 2024: 14 मई को इन प्रोडक्ट्स पर रहेगी नजर, जानें क्या होगा खास

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

आज के गूगल डूडल का नाम "भारत का आम चुनाव 2024" है, जिसमें एक व्यक्ति का हाथ दिखाया गया है, जिसकी उंगली पर वोटिंग स्याही का निशान है।