Google Cloud Outages: गूगल ऐप्स के साथ-साथ ओपनएआई और स्पॉटिफाई समेत पॉपुलर इंटरनेट प्लैटफॉर्म्स प्रभावित

Google Cloud Outage
Google Cloud Outages: गूगल क्लाउड की सेवा में आई बाधा अब समाप्त हो गई है और सभी सेवाएं पूरी तरह से बहाल कर दी गई हैं. यह समस्या 12 जून की देर रात को हुआ था, जिससे Gmail, Drive, Spotify, Snapchat और कुछ थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म प्रभावित हुए थे। इस पर कंपनी ने कहा कि सेवाएं अब सामान्य रूप से काम कर रही हैं.
Google Cloud Outages: गुरुवार यानी 12 जून की देर रात को गूगल क्लाउड में आई बड़ी तकनीकी खामी की वजह से दुनियाभर के लाखों यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इस तकनीकी गड़बड़ी का असर स्पॉटिफाई, डिस्कॉर्ड, स्नैपचैट, ट्विच, शॉपिफाई और एआई कंपनी एंथ्रोपिक जैसी प्रमुख सेवाओं पर भी पड़ा. इतना ही नहीं, गूगल की खुद की सेवाएं जैसे जीमेल, गूगल मीट, यूट्यूब और गूगल सर्च भी कुछ समय के लिए बंद रहीं.
घंटो चली इस समस्या का अब पूरी तरह से समाधान हो गया है. कंपनी के अनुसार, यह समस्या Google Cloud के पहचान और एक्सेस प्रबंधन (IAM) सिस्टम में आई खराबी के कारण हुई थी. आइए विस्तार से जानते है क्या था पूरा मामला.
ये सेवाएं हुई थी प्रभावित
गूगल की सेवाएं ठप होने से गूगल सर्च, जीमेल, गूगल ड्राइव, गूगल कैलेंडर, गूगल मीट और गूगल लेंस जैसे प्लेटफॉर्म पर लोगों को काम करने में दिक्कत आ रही थी. इसके अलावा, गूगल क्लाउड पर आधारित थर्ड-पार्टी सेवाएं जैसे स्पॉटिफाई और डिस्कॉर्ड भी आउटेज और सेवा विफलताओं की चपेट में आ गई थी.
यह भी पढ़ें: आ गया Android 16, नोटिफिकेशन में मिलेंगे लाइव अपडेट्स, साथ में तगड़ी सिक्योरिटी भी, इन फोन्स में चलेगा सबसे पहले
यह आउटेज 12 जून की तड़के शुरू हुआ और देखते ही देखते दुनियाभर के यूजर्स की शिकायतें सामने आने लगीं.आउटेज ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म्स पर हजारों रिपोर्ट दर्ज की गईं, जिससे इसकी गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. इस तकनीकी खलल ने उन व्यवसायों और यूजर्स की दिनचर्या को प्रभावित किया जो संचार, सहयोग और मनोरंजन के लिए गूगल की सेवाओं पर निर्भर रहते हैं.
Google Cloud: आउटेज की क्या थी वजह
गूगल के बताया कि हालिया आउटेज की वजह उसके IAM कंपोनेंट्स में आई खराबी थी. यह एक महत्वपूर्ण सेवा है जो गूगल के पूरे इकोसिस्टम में एक्सेस की पुष्टि और प्रबंधन का काम करती है. गलत कॉन्फिगरेशन की वजह से कई सेवाएं एक के बाद एक फेल होती चली गई और कई प्लेटफॉर्म्स अस्थायी रूप से पहुंच से बाहर हो गए. गूगल क्लाउड ने अपनी स्थिति अपडेट में बताया, “हमारे इंजीनियरों ने मूल कारण की पहचान कर ली थी और समय रहते उपयुक्त समाधान लागू कर समस्या को सुलझा लिया गया.”
यह भी पढ़ें: Google ने बताया- यह पॉपुलर ऐप चूस रहा आपके फोन की बैटरी, ऐसे करें ट्रबल-शूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










