Google ने सभी Gmail यूजर्स के लिए जारी किया जरूरी ALERT, जानिए कैसे बचें खतरनाक फिशिंग स्कैम से
google gmail alert / representational ai image
Gmail Phishing ALERT: गूगल ने जीमेल यूजर्स के लिए फिशिंग स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है. जानिए कैसे एक डेवलपर को अदालत का फेक मेल मिला और उसने कैसे इसका भेद खोला. आप कैसे बच सकते हैं इस स्कैम से.
Gmail Phishing ALERT: क्या है पूरा मामला? गूगल ने जीमेल यूजर्स को आगाह किया है कि एक खतरनाक फिशिंग स्कैम चल रहा है, जिसमें यूजर्स को no-reply@google.com जैसी असली दिखने वाली ईमेल आईडी से मेल भेजे जा रहे हैं.
यह मेल एक “अदालत में गवाही देने का आदेश” होने का दावा करता है और उसमें एक लिंक दी जाती है, जो कथित तौर पर गूगल सपोर्ट पेज की होती है.
इस धोखाधड़ी की शुरुआत तब पकड़ में आई जब सॉफ्टवेयर डेवलपर निकजॉनसन ने सोशल मीडिया पर इस फेक मेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया. मेल की भाषा और फॉर्मेट इतना असली था कि कोई भी आसानी से फंस सकता है.
यह भी पढ़ें: गूगल पर गलती से भी न सर्च करें ये चीजें, वरना होगी मुसीबत!
यह भी पढ़ें: Google अपने AI कर्मचारियों को दे रहा सालभर की सैलरी, बिना काम! वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
यह भी पढ़ें: अब Memes बनाना होगा बच्चों का खेल, Google keyboard में मिलेगा यह धमाकेदार फीचर
यह भी पढ़ें: Google चुपके से सुन रहा है आपकी सभी प्राइवेट बातें, तुरंत करें यह सेटिंग्स बंद वरना लीक हो जाएंगे सारे सीक्रेट्स
Gmail Phishing ALERT: क्यों है यह फिशिंग स्कैम खतरनाक?
मेल एक आधिकारिक ईमेल जैसा दिखता है.
यूजर्स को डराने के लिए कानूनी कार्रवाई की बात कही जाती है.
लिंक क्लिक करने पर आपकी निजी जानकारी, पासवर्ड या बैंक डिटेल चोरी हो सकती है.
मेल में दिया गया लिंक असली गूगल पेज जैसा दिखता है लेकिन असल में स्कैम वेबसाइट होती है.
Gmail Phishing ALERT: कैसे बचें ऐसे स्कैम से?
ईमेल की डिटेल जांचें:SenderID चाहे असली लगे, फिर भी डोमेन चेक करें.
लिंक पर क्लिक करने से पहले सोचें: कोई भी अनजान या डरावना मेल मिलने पर उस पर सीधा ऐक्शन न लें.
2-Step Verification ऑन रखें: इससे कोई भी अनजान लॉगिन तुरंत पकड़ा जा सकता है.
गूगल रिपोर्ट करें:suspicious ईमेल को तुरंत ‘Reportphishing’ पर क्लिक करके गूगल को रिपोर्ट करें.
यह भी पढ़ें: 17 डॉक्टर हुए फेल, ChatGPT ने सुलझाया 4 साल के बच्चे की बीमारी का रहस्य
यह भी पढ़ें: हर दिन 24 घंटे फ्रिज चलने पर कितना आएगा महीने का बिजली बिल? यहां समझ लें पूरा गणित
यह भी पढ़ें: दिमाग हिला देगा ये रंग! वैज्ञानिकों ने खोजा अनदेखा Olo Colour
यह भी पढ़ें: UPI Meta क्या है? NPCI बदलेगा डिजिटल पेमेंट का तरीका, यूपीआई यूजर्स को मिलेगा यह नया फीचर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










