Proxy, Drive, Telegram… जानिए कैसे लोग अब भी देख रहे हैं ‘वो वाले वीडियो’

adult content ban
VPN, Proxy, Telegram और Drive जैसी सेवाओं के जरिए बैन के बावजूद अश्लील कंटेंट इंटरनेट पर फैल रहा है. जानें कैसे हो रहा दुरुपयोग और सरकार को क्या कदम उठाने चाहिए.
Proxy, Drive, Telegram: सरकार द्वारा अश्लील वेबसाइट्स और कंटेंट पर बैन लगाए जाने के बावजूद यह सामग्री अभी भी कई डिजिटल रास्तों से लोगों तक पहुंच रही है. तकनीक के नये हथकंडों का इस्तेमाल कर यूज़र्स इन प्रतिबंधों को चकमा दे रहे हैं, जिससे सरकार की सख्ती के बावजूद भी यह अश्लील सामग्री इंटरनेट पर मौजूद है.
VPN और प्रॉक्सी का दुरुपयोग
सबसे आम तरीका है VPN (Virtual Private Network), जिसकी मदद से यूजर्स अपनी लोकेशन छिपाकर प्रतिबंधित वेबसाइट्स तक पहुंच बना लेते हैं. इसके अलावा, कई प्रॉक्सी वेबसाइट्स भी उपलब्ध हैं, जो बिना VPN के ही ऐक्सेस का रास्ता खोल देती हैं. इन दोनों तरीकों पर कड़ा नियंत्रण जरूरी है.
Telegram बना अंडरग्राउंड बाजार
Telegram जैसे प्लैटफॉर्म अब अश्लील वीडियो और क्लिप्स के लिए अंडरग्राउंड मार्केट में बदल चुके हैं. यहां बने निजी या पब्लिक चैनलों के जरिए कंटेंट आसानी से शेयर किया जा रहा है. इन पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है.
Cloud Drive और लिंक शेयरिंग
Google Drive, Mega.nz जैसी क्लाउड स्टोरेज सेवाओं का भी गलत इस्तेमाल हो रहा है.यूजर्स फोल्डर बनाकर अश्लील कंटेंट अपलोड कर रहे हैं और फिर उसका लिंक सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप्स पर शेयर किया जा रहा है. इससे जुड़े अकाउंट्स और शेयरिंग लिंक पर नजर रखनी होगी.
Only Fans जैसे प्लैटफॉर्म के विकल्प
हालांकि भारत में Only Fans आधिकारिक रूप से बैन है, लेकिन इसके कई विकल्प और निजी वेबसाइट्स अब वही सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं. इन पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई की जरूरत है.
ब्राउजर एक्सटेंशन और कोडवर्ड ट्रिक्स
कुछ यूजर्स ब्राउजर एक्सटेंशन के जरिये बैन की गई साइट्स तक पहुंच बना रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर कोडवर्ड और इमोजी के जरिये अश्लील लिंक शेयर किये जा रहे हैं.प्लैटफॉर्म्स को इस पर ध्यान देना होगा.
सरकार के सामने चुनौती
सरकार के लिए अब यह जरूरी हो गया है कि वह इन डिजिटल तरीकों को रोकने के लिए तकनीकी उपायों को और मजबूत करे, ताकि समाज में फैल रही अश्लीलता पर अंकुश लगाया जा सके.
यह भी पढ़ें: फोन में छिपा है सीक्रेट मोड! लड़कियां कर रही हैं जमकर इस्तेमाल
यह भी पढ़ें: App Uninstall करने के बाद भी नहीं छोड़ते पीछा! चोरी-छिपे एक्सेस करते हैं डेटा, ऐसे लगाएं इन पर ब्रेक
यह भी पढ़ें: बारिश में भीगे फोन को चावल में रखना पड़ जाएगा महंगा, जानिए क्या करें और क्या नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










