ePaper

टक्कर में दोनों बाइक सवार की मौत, एक घायल

Updated at : 28 May 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
टक्कर में दोनों बाइक सवार की मौत, एक घायल

टक्कर में दोनों बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन

रंका.

रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना-भंडरिया मुख्य पथ पर हाटदोहर मड़ुआ नाला के पास बुधवार को दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया. मृतकों में पलामू जिला के सतबरवा प्रखंड के मुरमा गांव निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र नागेश्वर सिंह (40 वर्ष) तथा गढ़वा प्रखंड के दुबे मरहटिया निवासी गणेश उरांव के पुत्र चिंटू उरांव (22 वर्ष) शामिल हैं. इसमें नागेश्वर सिंह की पहचान उसके आधार कार्ड से हुई है. मिली जानकारी के अनुसार चिंटू उरांव और उसका चचेरा भाई विकास उरांव बड़गड़ से गढ़वा आ रहे थे. हाट दोहर मड़ुआ नाला के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गयी. इसमें दोनों बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की जानकारी देते हुए घायल विकास उरांव ने बताया कि वह और उसका चचेरा भाई चिंटू उरांव बहन के घर बड़गड़ गये थे. वहां से दोनों गढ़वा लौट रहे थे. विकास ने बताया कि बाइक वह स्वयं चला रहा था और हेलमेट भी लगाया था. लेकिन रास्ते में चिंटू उरांव ने बाइक चलाने के लिए मांग लिया. उसने हेलमेट भी नहीं लगाया. इसके बाद कुछ ही दूर आने पर यह दुर्घटना हो गयी. वहीं नागेश्वर सिंह के परिचितों ने बताया कि वह बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में ट्रक चलाता है. वह बिना हेलमेट के बिलासपुर से ही बाइक से अपने घर सतबरवा जा रहा था. इसी बीच वह दुर्घटना का शिकार हो गया. इसकी सूचना मिलते ही रंका थाना के एएसआइ राजेश कुमार झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नागेश्वर सिंह तथा चिंटू उरांव को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा. लेकिन यहां अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola