Dhanbad News: SNMMCH में महिला के पेट से निकाला 7.5 Kg का ट्यूमर, एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

Updated:
विज्ञापन

उपलब्धि के साथ एसएनएमएमसीएच के प्राचार्य डॉ एसके चौरसिया

Dhanbad News: धनबाद एसएनएमएमसीएच के प्राचार्य डॉ एसके चौरसिया ने बताया कि ऑपरेशन कर महिला के पेट से 7.5 किलोग्राम का स्प्लीन ट्यूमर निकालना विश्व रिकॉर्ड है. इससे पहले महिला के पेट से सबसे बड़ा 2.5 किलो तक का ट्यूमर निकाला गया है. इस उपलब्धि को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है.

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद-शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में महिला के पेट का ऑपरेशन कर 7.5 किलो का स्प्लीन ट्यूमर निकालने पर इसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है. बुधवार को दिल्ली से धनबाद के एसएनएमएमसीएच पहुंचे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के डॉ गौरव प्रियदर्शी ने इस ऑपरेशन के लिए प्राचार्य डॉ एसके चौरसिया, अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया व सर्जन डॉ अली जैद अनवर को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिला के पेट में निकला 7.5 किलो का स्प्लीन ट्यूमर


धनबाद के निरसा बेनगाड़िया निवासी महिला दुखीबाला रवानी (50 वर्ष) पेट दर्द की शिकायत लेकर एसएनएमएमसीएच पहुंची थी. उनके पेट के अल्ट्रासाउंड के दौरान 7.5 किलो का स्प्लीन ट्यूमर होने का पता चला. इसके बाद ऑन्कोलॉजी सर्जन डॉ अली जैद अनवर की अगुवाई में एक टीम का गठन कर महिला के पेट से स्प्लीन ट्यूमर निकाला गया. टीम में डॉ अमित मिंज व डॉ आफताब अहमद शामिल थे.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड की मुख्य सचिव और JSSC के सचिव को जारी किया नोटिस, जतायी नाराजगी

गिनीज व लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करने की चल रही
प्रक्रिया

एसएनएमएमसीएच के प्राचार्य डॉ एसके चौरसिया ने बताया कि ऑपरेशन कर महिला के पेट से 7.5 किलोग्राम का स्प्लीन ट्यूमर निकालना विश्व रिकॉर्ड है. इससे पहले महिला के पेट से सबसे बड़ा 2.5 किलो तक का ट्यूमर निकाला गया था. इस उपलब्धि को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स व लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में दूध की गाड़ी से नकली अंग्रेजी शराब की हो रही थी तस्करी, दो लाख की शराब के साथ वैन जब्त, दो को जेल

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, राष्ट्रपति भवन से मिली स्वीकृति

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola