फ्री में देखें Netflix और करें Chill! Airtel के इन प्लान्स में मिल रहा मुफ्त का सब्सक्रिप्शन

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :13 Jun 2025 9:45 AM
विज्ञापन
airtel

airtel

Airtel Netflix Free Plan: अगर आप Airtel यूजर हैं तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको एयरटेल के कुछ ऐसे प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

विज्ञापन

Airtel Netflix Free Plan: अगर आप Netflix देखने के शौकीन हैं तो अब आप Netflix का मजा फ्री में ले सकते हैं. जी हां, Netflix देखने के लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने नहीं पड़ेंगे. आप आराम से अपने रिचार्ज प्लान में ही Netflix के फ्री सब्सक्रिप्शन का मजा ले सकेंगे. क्योंकि, प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Airtel अपने करोड़ों यूजर्स के लिए ऐसा रिचार्ज प्लान लेकर आई है, जिसमें यूजर्स को न सिर्फ अनलिमिटेड डेटा और बेनेफिट्स मिल रहा है बल्कि Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. तो फिर चलिए जानते हैं Airtel के इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में.

जियो एयरटेल या बीएसएनएल- 30 दिनों की वैलिडिटी वाला किसका प्लान सबसे ज्यादा फायदेमंद?

598 रुपये वाले प्लान में है फायदा

Airtel अपने यूजर्स को 598 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है. जिसमें यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ हर दिन 2GB डेटा और 100 फ्री SMS मिलेगा. वहीं, एंटरटेनमेंट के लिए यूजर्स को Netflix का बेसिक प्लान, JioHotstar, Xstream Premium और Zee5 Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. हालांकि, इस प्लान में वैलिडिटी सिर्फ 28 दिनों की ही मिलेगी.

1729 रुपये वाला प्लान

598 रुपये वाले प्लान के बाद Airtel 1729 रुपये वाला प्लान ऑफर कर रहा है. जिसमें भी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ हर दिन 2GB डेटा और 100 फ्री SMS मिलेगा. वहीं, एंटरटेनमेंट के लिए यूजर्स को Netflix के बेसिक प्लान के साथ-साथ JioHotstar, Xstream Premium और Zee5 Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी.

1798 रुपये वाला प्लान

अगर आपको एंटरटेनमेंट के साथ-साथ ज्यादा डेटा भी चाहिए तो फिर Airtel का 1798 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ हर दिन 3GB डेटा और रोजाना के 100 फ्री SMS मिलेंगे. वहीं, इसके अलावा Netflix का बेसिक प्लान और Airtel Xstream का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी.

₹8 से भी कम खर्च पर ये कंपनी दे रही डेली 2GB डेटा, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग भी

Jio का पैसा वसूल रिचार्ज प्लान्स! Netflix-Prime के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola