फोकस ऐप्स क्या सच में काम आते हैं? प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में कितने असरदार?

Updated:
विज्ञापन
फोकस ऐप्स क्या सच में काम आते हैं? प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में कितने असरदार?

Focus Apps: स्मार्टफोन की लत और ध्यान भटकने की समस्या से निपटने के लिए फोकस ऐप्स लोकप्रिय हो रहे हैं। लेकिन क्या ये वाकई असरदार हैं या असली समाधान आत्म-विश्लेषण में छिपा है?

विज्ञापन

Focus Apps: आज की डिजिटल दुनिया में सबसे बड़ी चुनौती है ध्यान बनाए रखना. स्मार्टफोन की लगातार नोटिफिकेशन और स्क्रॉलिंग की आदत काम के बीच बाधा डालती है. इसी समस्या का हल बताकर फोकस ऐप्स बाजार में छा गए हैं. ये ऐप्स टाइमर, ऐप ब्लॉकिंग और रिवॉर्ड सिस्टम के जरिए दावा करते हैं कि वे आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ा देंगे. लेकिन सवाल है- क्या ये वाकई असरदार हैं? द कन्वरसेशन में प्रकाशित यह लेख यूनिवर्सिटी ऑफ कैंटरबरी के ड्वैन एलन ने तैयार किया है और पीटीआई-भाषा के सौजन्य से हमें यह मिला है.

1. ध्यान भटकने की असली वजह

विशेषज्ञ बताते हैं कि फोकस की कमी की असल वजह सेल्फ-कंट्रोल की कमजोरी है. जब काम उबाऊ या तनावपूर्ण लगता है, लोग राहत पाने के लिए फोन की ओर भागते हैं. यानी समस्या ऐप्स से ज्यादा हमारी आदतों और मानसिकता में छिपी है.

2. डिजिटल डिस्टबेंस और मल्टीटास्किंग

वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि लगातार नोटिफिकेशन और मल्टीटास्किंग से ध्यान भटकने की प्रवृत्ति बढ़ती है. आधुनिक जीवन ने फोकस करने की क्षमता को कमजोर नहीं किया, बल्कि उस पर दबाव ज्यादा कर दिया है.

3. गेमिफिकेशन का जादू

फोकस ऐप्स यूजर्स को आकर्षित करने के लिए गेम और वर्चुअल कैरेक्टर का इस्तेमाल करते हैं. उदाहरण के लिए फोकस फ्रेंड ऐप, जिसमें टाइमर सेट करने पर कैरेक्टर बुनाई करता है. ध्यान टूटते ही बुनाई उधड़ जाती है और फोकस बनाए रखने पर डिजिटल इनाम मिलता है.

4. वैज्ञानिक साक्ष्य की कमी

हालांकि, शोध बताते हैं कि ऐसे ऐप्स का असर सीमित है. गेम आधारित ऐप्सयूजर्स को पसंद तो आते हैं, लेकिन साधारण उपाय- जैसे फोन को ग्रेस्केल मोड में रखना- कभी-कभी ज्यादा कारगर साबित होते हैं.

5. समाधान ऐप नहीं, आत्म-विश्लेषण

विशेषज्ञ मानते हैं कि फोकस ऐप्स का इस्तेमाल समझदारी से करना चाहिए. सीमित समय और स्पष्ट कार्यों के साथ इनका उपयोग करें और एक सप्ताह बाद समीक्षा करें. असली समाधान आत्म-विश्लेषण में है- यह समझना कि ध्यान क्यों भटकता है.

समझ से समाधान

फोकस ऐप्स ध्यान भटकने से कुछ हद तक बचा सकते हैं, लेकिन असली प्रोडक्टिविटी सेल्फ-कंट्रोल और आदतों के सुधार से आती है. डाउनलोड से नहीं, समझ से समाधान मिलता है.

यह भी पढ़ें: कवर लगे फोन को चार्ज करना सही है या बैटरी के लिए खतरनाक? आज जान लें हर एक जरूरी बात

यह भी पढ़ें: Apple ने iPhone के इस मॉडल को Vintage लिस्ट में किया शामिल, जानें आखिर क्या मतलब है इसका

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola