Dhanteras Gold Shopping: 10 रुपये में खरीदें सोना, मुकेश अंबानी की कंपनी लेकर आयी स्मार्टगोल्ड स्कीम
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 Oct 2024 4:31 PM
मुकेश अंबानी की कंपनी धनतेरस पर 10 रुपये में बेच रही सोना
Dhanteras Gold Shopping: ग्राहक का सोना सुरक्षित रखने के लिए, निवेश के बाद स्मार्टगोल्ड में निवेश के बराबर 24 कैरेट का सोना खरीदा जाएगा और उसे एक इंश्योर्ड वॉल्ट यानी तिजोरी में रखा जाएगा. इससे सोने को संभालने की चिंता से तो मुक्ति मिलेगी ही, चोरी-चकारी का डर भी नहीं सताएगा.
Dhanteras Gold Shopping | Buy Gold for Just Rs 10: दीपावाली (Deepawali) से दो दिन पहले आनेवाले त्योहार धनतेरस (Dhanteras) के मौके पर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी जियो फाइनेंस सर्विसेज लिमिटेड (Jio Finance Services Limited) ने स्मार्टगोल्ड योजना (SmartGold Scheme) लॉन्च की है. स्मार्टगोल्ड योजना (Smartgold Scheme Benefits) में डिजिटली सोने (Digital Gold) की खरीद के साथ सोने में किये गए निवेश (Gold Investment) को भुनाया भी जा सकता है. सोने में किये गए निवेश से मिली स्मार्टगोल्ड युनिट (SmartGold Unit) को किसी भी समय नकद, सोने के सिक्कों या आभूषणों में बदला जा सकता है. विशेष बात यह है कि स्मार्टगोल्ड में हजारों या लाखों रुपये के निवेश की जरूरत नहीं है, मात्र 10 रुपये में भी सोना खरीदा जा सकता है (Buy Gold for Just Rs 10).
Dhanteras Gold Shopping: निवेश के दो विकल्प
जियो फाइनेंस ऐप (JioFinance App) पर स्मार्टगोल्ड योजना (SmartGold Scheme) में सोने में निवेश (Gold Investment) के दो विकल्प ग्राहक के पास उपलब्ध हैं. पहला- वह निवेश की कुल राशि तय कर सकता है, दूसरा- वह सोने के भार यानी ग्राम में निवेश कर सकता है. भौतिक सोने (Physical Gold) की डिलीवरी 0.5 ग्राम और उससे अधिक की होल्डिंग पर ही होगी. यह 0.5 ग्राम, 1 ग्राम, 2 ग्राम, 5 ग्राम और 10 ग्राम के मूल्यवर्ग में उपलब्ध होगी. ग्राहक चाहें तो ऐप पर सीधा सोने के सिक्के (Gold Coin) खरीद कर होम डिलीवरी (Gold Home Delivery) की सुविधा का लाभ भी उठा सकता है.
Dhanteras Gold Shopping: सोने को संभालने की चिंता से मुक्ति
ग्राहक का सोना सुरक्षित रखने के लिए, निवेश के बाद स्मार्टगोल्ड में निवेश के बराबर 24 कैरेट का सोना खरीदा जाएगा और उसे एक इंश्योर्ड वॉल्ट (Gold Insured Vault) यानी तिजोरी में रखा जाएगा. इससे सोने को संभालने की चिंता से तो मुक्ति मिलेगी ही, चोरी-चकारी का डर भी नहीं सताएगा. जियो फाइनेंस ऐप पर आप जब चाहें, तब सोने की लाइव मार्केट कीमतें (Live Market Gold Rate) देख सकते हैं. दरअसल, स्मार्टगोल्ड डिजिटल सोना खरीदने का एक सुविधाजनक, सुरक्षित और सहज तरीका है.
Jio Diwali Dhamaka: जियो का दिवाली धमाका, 999 रुपये का जियोभारत 4जी फोन 699 रुपये में मिलेगा
Starlink: एलन मस्क के सैटेलाइट इंटरनेट प्लान से क्यों चिढ़े हैं जियो और एयरटेल?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










