कमरे में फैली उमस की हेकड़ी निकाल देगा यह डिवाइस, मिनटों में चिपचिपी गर्मी से दिलाएगा छुटकारा

Published by : Ankit Anand Updated At : 22 Jun 2025 2:12 PM

विज्ञापन

Dehumidifier

Dehumidifier: गर्मी और उमस के मौसम में पंखे और कूलर अक्सर असर नहीं दिखा पाते. ऐसे में एक खास डिवाइस मददगार साबित हो सकता है जो न केवल हवा को ठंडा करता है बल्कि उसमें मौजूद अतिरिक्त नमी को भी दूर करता है. इससे चिपचिपाहट भरी गर्मी से राहत मिलती है.

विज्ञापन

Dehumidifier: जून का महीना खत्म होने को आया है और साथ ही कई सेहरों में मॉनसून की भी एंट्री हो चुकी है. बारिश के बाद मौसम में अक्सर चिपचिपी गर्मी महसूस होती है जो न सिर्फ पसीने-पसीने कर देती है बल्कि नींद और आराम भी छीन लेती है. ऐसे मौसम में न पंखा राहत देता है और न ही कूलर ठीक से काम करता है. एयर कंडीशनर भले ही बेहतर विकल्प हो लेकिन हर किसी के लिए इसे लगवाना और फिर बढ़ता बिजली बिल वहन करना आसान नहीं होता. ऐसे में एक छोटा सा डिवाइस डिह्यूमिडिफायर आपकी मदद कर सकता है. आइए जानते है क्या है यह डिवाइस और कैसे काम करता है.

क्या है डिह्यूमिडिफायर (Dehumidifier)?

Dehumidifier एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो उमस को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह डिवाइस हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को सोखकर वातावरण को हल्का और ठंडा बनाता है.

यह भी पढ़ें: दिन-रात धकाधक चलाएं AC, फूटी कौड़ी भी नहीं आएगा बिल, बस जान लें यह सीक्रेट फॉर्मूला  

कैसे काम करता है?

डिह्यूमिडिफायर में एक फैन और कूलिंग कॉइल लगा हुआ रहता है. यह कमरे की हवा को भीतर खींचता है और उसे ठंडी कॉइल्स से होकर गुजारता है. इस प्रक्रिया के दौरान हवा की नमी पानी की बूंदों में बदल जाती है जो एक टैंक में इकट्ठा हो जाती हैं. इसके बाद नमी रहित हवा को फिर से कमरे में छोड़ा जाता है. इसका मूल उद्देश्य हवा की नमी को कम करना होता है जिससे चिपचिपाहट घटे और ठंडक का अहसास बढ जाए.

Dehumidifier के फायदे 

डीह्यूमिडिफायर के बहुत सारे फायदे हैं. यह आपके घर से अतिरिक्त नमी हटाकर हवा को अधिक आरामदायक और ताजगी भरा बना देता है. इसके इस्तेमाल से घर में नमी के कारण बनने वाले फफूंद पर नियंत्रण पाया जा सकता है, जिससे एलर्जी और सांस संबंधी परेशानियों में राहत मिलती है. घर में सीलन और दुर्गंध जैसी समस्याएं भी इस डिवाइस की मदद से काफी हद तक कम हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें: AC नहीं कर रहा कूलिंग? रिमोट से बदल दें बस ये वाली सेटिंग्स, एक झटके में कमरे को बना देगा शिमला

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola