28 दिन वाला Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, जानिए पूरी डिटेल

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Sep 2025 2:23 PM

विज्ञापन

Jio का ₹189 वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान: 28 दिन की वैलिडिटी, कॉलिंग और डेटा फ्री

Cheapest Jio Recharge: Jio ने ₹189 में 28 दिन वाला नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा, 300 SMS और JioTV जैसी सुविधाएं मिलती हैं

विज्ञापन

Cheapest Jio Recharge: अगर आप हर महीने सस्ते और दमदार रिचार्ज प्लान की तलाश में रहते हैं, तो Jio का नया ₹189 वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है. कम कीमत में कॉलिंग, डेटा और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज देने वाला यह प्लान Jio के पोर्टल और माय जियो ऐप पर उपलब्ध है.

क्या है ₹189 वाले Jio रिचार्ज प्लान में?

Jio के इस प्लान में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं:

  • अनलिमिटेड कॉलिंग: लोकल और STD दोनों नेटवर्क पर बिना किसी लिमिट के बात करें
  • 2GB हाई-स्पीड डेटा: पूरे 28 दिन के लिए एकमुश्त डेटा, डेली लिमिट नहीं
  • 300 SMS: सभी नेटवर्क पर फ्री मैसेजिंग की सुविधा
  • JioTV और JioAICloud एक्सेस: मनोरंजन और क्लाउड स्टोरेज दोनों का फायदा.

कहां से करें रिचार्ज?

यह प्लान Jio के ऑफिशियल पोर्टल और माय जियो ऐप पर उपलब्ध है. ध्यान दें कि यह ₹189 वाला प्लान किसी भी UPI ऐप पर नहीं मिलेगा, इसलिए रिचार्ज के लिए Jio के प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें.

किसके लिए है यह प्लान?

अगर आप इंटरनेट का कम इस्तेमाल करते हैं और कॉलिंग व SMS की जरूरत ज्यादा रहती है, तो यह प्लान आपके लिए एकदम सही है. साथ ही JioTV और JioAICloud जैसी डिजिटल सर्विसेज इसे और भी वैल्यू फॉर मनी बनाती हैं.

अन्य कंपनियों से तुलना

BSNL जैसे ऑपरेटर भी सस्ते प्लान ऑफर करते हैं, लेकिन वैलिडिटी और नेटवर्क क्वालिटी के मामले में Jio का ₹189 वाला प्लान ज्यादा बेहतर साबित होता है.

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल आपकी सुविधा के लिए साझा की गई है. रिचार्ज करने से पहले संबंधित टेलीकॉम कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाकर प्लान की पुष्टि करना बेहतर होगा. किसी भी रिचार्ज से जुड़ा निर्णय पूरी तरह उपयोगकर्ता के विवेक पर आधारित होगा. प्रभात खबर डॉट कॉम किसी प्लान की कीमत, सेवाओं या शर्तों में किसी भी बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं हैं.

Jio का धमाकेदार ऑफर: ₹799 में 3 महीने की वैलिडिटी, डेली 1.5GB डेटा और OTT ऐक्सेस

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी: 500 रुपये से कम में हर दिन मिलेगा 2GB डेटा और ढेरों बेनिफिट्स

Jio का 84 दिनों वाला प्लान लूट रहा महफिल, सस्ते दाम में दे रहा अनलिमिटेड फायदे

Jio vs Airtel: 500 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा बेनेफिट्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola