11 हजार में 108MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी, आज ही ऑर्डर करें ये AI फीचर्स से लैस स्मार्टफोन

Published by : Shivani Shah Updated At : 14 May 2025 3:02 PM

विज्ञापन

Tecno Pova 6 Neo

Tecno Pova 6 Neo के दाम फ्लिपकार्ट के बिग बचत सेल में कम हो गए हैं. ऐसे में अगर आपका बजट 12 हजार रुपये तक है तो फिर ये फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इस स्मार्टफोन में आपको 108MP कैमरा के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी. साथ ही मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन प्रोसेसर भी.

विज्ञापन

क्या आप भी नया धांसू फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन बजट के कारण आप स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे हैं, तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, आज हम आपको एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके बजट में एकदम फिट बैठेगा और तो और उसमें फीचर्स भी एकदम धमाकेदार हैं. इस फोन को खरीदने के लिए आपके पॉकेट से बस 11 हजार रुपये जाएंगे. इस बजट में आपको दमदार बैटरी और 108MP कैमरा के साथ AI फीचर्स भी मिलेंगे. हम बात कर रहे हैं Tecno Pova 6 Neo की. ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इस वक्त बिग बचत डे सेल (Big Bachat Days Sale) चल रहा है. जिसमें कई स्मार्टफोन्स के दाम घट गए हैं. ऐसे में अगर आपका बजट 15 हजार से कम है तो फिर ये फोन आपके लिए बेस्ट है.

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 50 Fusion ₹19,000 से कम में Flipkart पर, जानें ऑफर डिटेल्स

ये है कीमत

ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट पर चल रहे बिग बचत डे सेल (Big Bachat Days Sale) में Tecno Pova 6 Neo के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है. इस फोन पर आपको 1000 रुपये का बैंक ऑफर मिलेगा. जिससे आप इस फोन को 10,999 रुपये में आसानी से खरीद सकते हैं. वहीं, अगर आप इस फोन के 8GB+256GB वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 12,999 रुपये का पड़ेगा. इस वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है. लेकिन 1000 रुपये बैंक ऑफर के साथ यह फोन आपको सिर्फ 12,999 रुपये में मिल जाएगा.

Tecno Pova 6 Neo के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: Tecno Pova 6 Neo में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.67inch की डिस्प्ले मिलेगी.

कैमरा: Tecno Pova 6 Neo के बैक पैनल में आपको 108MP का कैमरा मिलेगा. वहीं, फ्रंट में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मिलेगा.

प्रोसेसर: मल्टीटास्किंग के लिए Tecno Pova 6 Neo में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है.

रैम: Tecno Pova 6 Neo में दो वेरिएंट मिलेंगे. जिसमें पहला 6GB+128GB वेरिएंट और दूसरा 8GB+256GB वेरिएंट का ऑप्शन मिलेगा.

बैटरी: 18w के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Tecno Pova 6 Neo में 5000mAh की बैटरी दी गई है.

यह भी पढ़ें: 20 हजार है बजट? तो ये स्मार्टफोन्स आपके लिए हैं बेस्ट ऑप्शन, मिलेंगे धांसू फीचर्स

यह भी पढ़ें: 30 हजार की रेंज में इन फोन्स ने मचा रखी है तबाही, OnePlus और Motorola जैसे ब्रांड्स भी है शामिल

यह भी पढ़ें: 40 हजार से कम में मिल जाएंगे ये टॉप 5 बजट स्मार्टफोन्स, लिस्ट में एक से बढ़ कर एक नाम शामिल

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के अनुसार है. शॉपिंग साइट पर भविष्य में कीमत बढ़ या घट सकती है.

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola