ePaper

BSNL का बड़ा धमाका, इस प्लान में दे रहा अब रोज 2.5GB डेटा, वो भी पूरे साल

Updated at : 02 Jan 2026 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
BSNL Rs 2399 Plan

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान

BSNL Recharge Plan: अगर आप बीएसएनएल यूजर हैं और पूरे साल बिना रिचार्ज की टेंशन लिए ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो फिर आपके लिए बीएसएनएल का 2399 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. इसमें आपको 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन अब 2.5GB डेटा का फायदा मिलेगा. हालांकि, ये ऑफर फिलहाल 31 जनवरी तक ही है.

विज्ञापन

BSNL Recharge Plan: सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग से लेकर ऑनलाइन OTT देखने तक के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है. ऐसे में टेलीकॉम यूजर्स ऐसे प्लान्स की तलाश में रहते हैं, जिसमें उन्हें ज्यादा डेटा का फायदा मिले. ऐसे में सस्ते रिचार्ज प्लान्स ऑफर करने वाली सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स को एक खास ऑफर दे रही है. इस ऑफर के तहत कंपनी अपने 2399 रुपये वाले एनुअल प्लान में ज्यादा डेटा का फायदा दे रही है. जी हां, जिससे आप आराम से पूरे साल बिना रिचार्ज और डेटा की टेंशन लिए आराम से इंस्टाग्राम स्क्रॉल करने से लेकर OTT देख सकते हैं. हालांकि, ये ऑफर बस कुछ ही समय के लिए है. ऐसे में अगर आप भी ऑफर खत्म होने से पहले पूरे साल सस्ते में ज्यादा डेटा का फायदा उठाना चाहते हैं, तो फिर यहां जानिए पूरी डिटेल्स.

क्या है BSNL का ऑफर?

बीएसएनएल अपने 2399 रुपये वाले एनुअल प्लान ज्यादा डेटा बेनिफिट्स दे रही है. कंपनी इस प्लान में पहले मिलने वाले डेली डेटा के मुकाबले 500MB डेटा एक्स्ट्रा दे रही है. ऐसे में जहां पहले इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ 2GB डेली डेटा मिलता था, वहीं अब इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.5GB डेटा मिलेगा. यानी कि इस ऑफर के तहत यूजर्स पूरे साल सस्ते में डेली 2.5GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं.

बीएसएनएल का 2399 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल का 2399 रुपये वाला प्लान

मिलेंगे ये बेनिफिट्स भी

बीएसएनएल के 2399 रुपये वाले एनुअल प्लान में कंपनी यूजर्स को 365 दिन की वैलिडिटी दे रही है. पूरे साल भर के लिए इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का फायदा दे रही है.

कब तक है ऑफर?

BSNL का ये ऑफर 31 जनवरी तक ही है. यानी कि आपके पास अभी इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए पूरा महीना है.

यह भी पढ़ें: 250 रुपये से कम में BSNL दे रहा 30 दिनों तक डेली 3GB डेटा, ऑफर बस इस दिन तक

यह भी पढ़ें: 5 रुपये में 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, BSNL के इस पैक के सामने Airtel और Jio पानी भरेंगे

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola