BSNL का यह प्लान देता है पूरे 1 साल की वैलिडिटी, कीमत और बेनिफिट्स जान हो जायेंगे खुश

Published by : Ankit Anand Updated At : 21 Feb 2025 7:44 PM

विज्ञापन

BSNL

BSNL अपने यूजर्स को एक लम्बी वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान प्रदान करता है, जिसमें उन्हें 600GB डेटा के साथ कई अन्य बेहतरीन सुविधाएं मिलती हैं.

विज्ञापन

डेटा और कॉल टैरिफ पैक की बढ़ती कीमतों के बीच, यूजर्स किफायती कनेक्टिविटी प्लान्स की तलाश में लगे रहते हैं. ऐसे में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए नए और आकर्षक प्लान्स पेश किए हैं. विभिन्न रिचार्ज विकल्पों के जरिए BSNL ने एयरटेल, जियो और वीआई जैसे दिग्गजों से ध्यान हटाकर अपनी ओर खींच लिया है. गौर करने वाली बात यह है कि यह प्लान नया नहीं है मगर किफायती जरूर है, जो पूरे साल महंगे रिचार्ज के बोझ से ग्राहकों को राहत देगा. कंपनी का उद्देश्य अपने यूजर्स को बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्त करना है, ताकि वे पैसे की बचत कर सकें. नए प्लान के तहत यूजर्स अपनी सिम को पूरे साल सक्रिय रख सकते हैं, वो भी किफायती कीमत पर. तो आइये समझते है इस प्लान को विस्तार से और जानते है इस प्लान के तहत क्या-क्या बेनिफिट्स मिलेंगे.

BSNL का ₹1999 वाला प्लान 

BSNL अपने ₹1999 वाले प्रीपेड प्लान में कुल 365 दिनों की वैधता प्रदान कर रहा है. यह प्लान देश के कई सर्किलों में उपलब्ध है. इस प्लान को खरीदने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और कुल 600GB डेटा दिया जाएगा. खास बात यह है कि यह 600GB डेटा एक साथ मिलेगा, जिसे यूजर अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

600GB डेटा की खपत के बाद, इंटरनेट स्पीड घटकर 80 Kbps रह जाएगी. इसके अलावा, यूजर्स को 30 दिनों के लिए PRBT, 30 दिनों के लिए Eros Now एंटरटेनमेंट और 30 दिनों के लिए Lokdhun कंटेंट का एक्सेस भी मिलेगा.

अगर आप अपने सिम को सक्रिय रखने के लिए एक भरोसेमंद रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं, तो यह बीएसएनएल प्लान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इस प्लान को आप अपने स्मार्टफोन से ही आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं. खासतौर पर उन यूजर्स के लिए यह प्लान बेहद उपयोगी है, जो सिर्फ अपना नंबर एक साल तक एक्टिव रखना चाहते हैं.

यह भी पढ़े: Airtel, BSNL और Jio यूजर्स सिग्नल के बिना भी करेंगे कॉलिंग और पाएंगे इंटरनेट

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola