ePaper

BSNL यूजर्स को झटका! चुपके से घटा दी एक और सस्ते प्लान की वैलिडिटी, देखें अब कितने दिन चलेगा सिम

Updated at : 02 Aug 2025 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
BSNL Recharge Plan

BSNL Recharge Plan

BSNL Recharge Plan: बीएसएनएल ने अब किफायती प्लानों को महंगा करने का नया तरीका अपनाया है. कंपनी बिना किसी बड़ी घोषणा के अपने सस्ते प्लानों की वैलिडिटी कम कर रही है. कंपनी ने अब अपने 147 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी में कटौती कर दी है. इस प्लान में जहां पहले 30 दिन की वैलिडिटी मिलती थी, वहीं अब इसे घटाकर सिर्फ 25 दिन कर दिया गया है.

विज्ञापन

BSNL Recharge Plan: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक बार फिर अपने एक किफायती प्लान की वैधता अवधि में कटौती कर दी है. हाल ही में कंपनी ने अपने 99 रुपये वाले सबसे सस्ते प्लान की वैलिडिटी घटाई थी. अब BSNL ने अपने दूसरे किफायती प्लान की वैधता भी चुपचाप कम कर दी है. इससे उन ग्राहकों में चिंता देखी जा रही है जिन्होंने BSNL को बजट फ्रेंडली विकल्प मानते हुए अपना नंबर पोर्ट कराया था. साथ ही, अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या BSNL 5G की तैयारी के चलते मौजूदा प्लानों की कीमतें धीरे-धीरे बढ़ा रहा है? आइए जानते हैं कंपनी ने किस प्लान में बदलाव किया है.

BSNL का 147 रुपये वाला प्लान 

BSNL ने अब अपने 147 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी में कटौती कर दी है. इससे पहले कंपनी ने 99 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी घटाई थी. अब 147 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को 10GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा तो पहले की तरह ही मिलेगी, लेकिन इसमें SMS की सुविधा अब भी शामिल नहीं की गई है. बदलाव यह है कि जहां पहले इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन थी, अब इसे घटाकर सिर्फ 25 दिन कर दिया गया है.

ग्राहकों को हो सकता है नुकसान

कुछ लोगों को भले ही 5 दिन की वैलिडिटी में कटौती मामूली लगे, लेकिन इसका असर खासतौर पर उन यूजर्स पर पड़ेगा जो काफी कम पैसों में ज्यादा दिनों तक चलने वाले रिचार्ज प्लान की तलाश में रहते हैं. आमतौर पर ये सस्ते रिचार्ज प्लान उन्हीं लोगों के लिए बनाए जाते हैं जो हर महीने 350 से 600 रुपये तक का महंगा प्लान अफोर्ड नहीं कर सकते. अब जब इस सस्ते प्लान की वैधता 5 दिन कम हो गई है, तो ऐसे यूजर्स को पूरे महीने सिम चालू रखने के लिए इसे दो बार रिचार्ज करवाना पड़ेगा.

इसके अलावा, प्लान की कीमत में कोई बदलाव किए बिना सिर्फ वैलिडिटी कम कर देना ग्राहकों को भ्रमित कर सकता है. क्योंकि रेट वही रहता है, कई लोग बिना डिटेल्स चेक किए सीधे रिचार्ज करवा देते हैं और उन्हें पता ही नहीं चलता कि उन्हें पहले से कम सेवा मिल रही है. ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि BSNL भी अब Airtel और Jio की तरह धीरे-धीरे अपने बजट प्लान्स की वैधता कम करने की राह पर तो नहीं चल पड़ा है?

यह भी पढ़ें: ₹1 में 30 दिन 2GB डेली डेटा, BSNL का यह प्लान Jio-Airtel को बर्बाद कर देगा!

यह भी पढ़ें: BSNL का नया 160 दिनों वाला प्लान देख थर-थर कांपे Jio-Airtel, कम दाम में मिल रहे ढेरों फायदे

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola