हर महीने के बस ₹150 खर्च में मिल रही 6 महीनों की वैलिडिटी, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा का फायदा भी
Published by : Shivani Shah Updated At : 03 Jun 2025 7:20 PM
BSNL Recharge Plan
प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों कि तुलना में सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने करोड़ों यूजर्स को सस्ते प्लान्स ऑफर करती है. ये प्लान्स चाहे एनुअल हो या मंथली. कंपनी उसे किफायती दामों में पेश कर रही है. ऐसे ही एक प्लान के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं.
BSNL Recharge Plan: अगर आप BSNL यूजर हैं और ऐसे प्लान की तलाश कर रहे हैं जो सस्ता भी हो और फायदेमंद भी. अगर हां, तो हम आज आपके लिए लाएं हैं BSNL का ऐसा प्लान जो सस्ता भी है और फायदेमंद भी. जिसमें न सिर्फ आपको लंबी वैलिडिटी मिलेगी बल्कि आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा भी मिलेगा. तो फिर चलिए जानते हैं इस किफायती प्लान के बारे में.
यह भी पढ़ें: BSNL के इस प्लान ने उड़ा दी Jio-Airtel की नींद, ₹150 से कम में दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा
BSNL का 897 रुपये वाला प्लान
सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने करोडों यूजर्स के लिए किफायती दाम में 6 महीने की वैलिडिटी वाला प्लान लेकर आया है. जिसकी कीमत सिर्फ 897 रुपये है. 897 रुपये में यूजर्स को 6 महीने की वैलिडिटी मिलेगी. जिसमें यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ डेली के 100 फ्री SMS का फायदा भी मिलेगा. वहीं, डेटा कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को कुल 90GB डेटा का फायदा मिलेगा यानी कि रोजाना के हिसाब से 2GB डेटा. वहीं, हर महीने के खर्च के हिसाब से देखा जाए तो BSNL सिर्फ 149 रुपये में डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा अपने ग्राहकों को दे रहा है.
किसके लिए है बेस्ट
BSNL का ये प्लान ऐसे यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें अनलिमिटेड डेटा और लंबी वैलिडिटी चाहिए. ऐसे में इस प्लान के जरिए वे 6 महीनों तक रिचार्ज की टेंशन से दूर रहेंगे और 6 महीनों तक हर दिन अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठायेंगे. वहीं, अन्य कंपनियों कि तुलना में BSNL का ये 6 महीनों वाला प्लान काफी सस्ता है.
यह भी पढ़ें: अब एक ही प्लान में मिलेगा Netflix, JioHotstar और Zee5 का मजा, Airtel के ये 3 प्लान्स हैं बेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










