BSNL Limited Offer! साल भर से ज्यादा की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आते हैं यह प्लान्स, जल्द उठा लें इनका लाभ
BSNL Limited Offer
BSNL Limited Offer: सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर, भारत संचार निगम लिमिटेड ने ₹1499 और ₹2399 में लंबी अवधि का प्रीपेड प्लान पेश किया है. यह दोनों प्लान्स कल यानि 31st March तक ही वैलिड रहेंगे.
BSNL Limited Offer: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), जो एक सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर है, इसी महीने होली के अवसर पर शानदार ऑफर के तहत 2 धमाकेदार प्लान्स पेश किये थे जो साल भर से ज्यादा की वैलिडिटी के साथ आते है. इन प्लान्स की कीमत ₹1,499 और ₹2,399 है.
इन ऑफर्स का उद्देश्य ग्राहकों को अधिक वैधता और डेटा प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी चिंता के सेवाओं का आनंद ले सकें. ध्यान देने वाली बात यह है की यह दोनों प्लान्स कल यानि 31st March तक ही वैलिड रहेंगे. यूजर्स BSNL की आधिकारिक वेबसाइट या सेल्फकेयर ऐप के माध्यम से इन प्लान्स को रिचार्ज कर सकते हैं. आइये विस्तार से जानते हैं दोनों प्लान्स में क्या बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं जिसका आप भरपूर फयदा उठा सकते है.
BSNL का ₹1,499 वाला प्लान
BSNL के इस प्लान में ग्राहकों को एक वर्ष तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा, हर दिन 100 मुफ्त SMS भेजने की सुविधा भी उपलब्ध होगी. डेटा की बात करें तो यूजर्स को कुल 24GB डेटा मिलेगा, जो कम डेटा उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए आदर्श है. पहले इस प्लान की वैधता 336 दिनों की थी, जिसे अब बढ़ाकर 365 दिन कर दिया गया है, जिससे यह ऑफर और भी लुभावना बन गया है.
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
BSNL का ₹2,399 वाला प्लान
BSNL के इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को कई आकर्षक सुविधाएं मिल रही हैं. इस प्लान में वॉयस कॉलिंग की अनलिमिटेड सुविधा उपलब्ध है, जिससे ग्राहक बिना किसी रुकावट के कॉल कर सकते हैं. साथ ही, रोजाना 100 SMS मुफ्त दिए जा रहे हैं. डेटा की बात करें तो ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा मिलेगा. सबसे खास बात यह है कि पहले इस प्लान की वैधता 395 दिन थी, जिसे अब बढ़ाकर 425 दिन कर दिया गया है, जिससे यूजर्स को और अधिक समय तक इन सुविधाओं का लाभ उठाने का मौका मिलेगा.
यह भी पढ़े: Jio ने दूर कर दी करोड़ो यूजर्स की टेंशन, इस प्लान में मिलता है 365 दिनों की वैलिडिटी और डेली 2.5GB डेटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










