iQOO Z11 की खूबियां हुईं कन्फर्म, Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ इन कलर ऑप्शन में आएगा फोन

Updated:
विज्ञापन

iQOO Z11 (फोटो: @IqooInd/X)

iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होगा. कंपनी ने फोन के चिपसेट, कलर और डिजाइन से जुड़ी जानकारी कंफर्म कर दी है. इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, 6.83 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने वाले हैं.

विज्ञापन

iQOO Z11 की भारत में एंट्री 20 अगस्त को होने वाली है. लॉन्च से कुछ हफ्ते पहले ही कंपनी ने इस फोन के कई जरूरी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा दिया है. iQOO ने कंफर्म किया है कि Z11 में MediaTek Dimensity चिपसेट मिलेगा. खास बात यह है कि भारत में आने वाला iQOO Z11 चीन में पहले से बिक रहे मॉडल से थोड़ा अलग होगा.

कंपनी ने फोन के टीजर भी जारी कर दिए हैं, जिनमें iQOO Z11 दो कलर ऑप्शन में नजर आ रहा है. आइए देखते हैं इस फोन में हमें और क्या खास देखने को मिलने वाला है.

iQOO Z11 के चिपसेट और कलर ऑप्शन आए सामने

  • कंपनी ने X पर शेयर किए गए लेटेस्ट टीजर में बताया है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट मिलेगा. खास बात यह है कि इसमें MediaTek की 8वीं जनरेशन NPU दी गई है. ये फोन में AI से जुड़े कामों को संभालने में मदद करेगा.
  • कंपनी का दावा है कि iQOO Z11 भारत में इस चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा. वहीं, चीन में लॉन्च हुए इस फोन के मॉडल में 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया गया है.
  • iQOO Z11 को कंपनी Aurora Green और Celestial Blue जैसे दो कलर ऑप्शन में पेश करेगी. फोन की मोटाई 7.99mm होगी और इसका वजन करीब 199 ग्राम रहेगा.
  • फोन में 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो एक वन-पीस नैरो फ्रेम के साथ आता है. इसमें 6.83 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी.
  • बात करें बिक्री की तो iQOO Z11 को भारत में Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा. कंपनी इसे 20 अगस्त को देश में लॉन्च करने वाली है.

ये भी पढ़ें: Amazon Freedom Sale में ₹50 हजार से कम में मिल रहे ये फोन्स, लिस्ट में OnePlus और Samsung भी शामिल

iQOO Z11 के चीनी वेरिएंट में क्या-क्या मिलता है?

  • iQOO Z11 को इसी साल मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था. वहां इसकी शुरुआती कीमत CNY 2,299 यानी करीब 31,200 रुपये रखी गई थी.
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो iQOO Z11 में 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. 
  • फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
  • फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए कंपनी ने इसमें 7K Ice Dome VC Liquid Cooling System भी दिया है.
  • iQOO Z11 में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. साथ ही, इसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है.

ये भी पढ़ें: Nothing Phone भारत में बढ़ाएगी बाजार, डबल स्मार्टफोन लाइनअप और नये स्टोर्स के साथ तगड़ी तैयारी


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola