BSNL ने तो मौज ही करा दी, इस रिचार्ज प्लान को लेने पर दे रही पैसे वापस, जानिए क्या है ऑफर
Published by : Shivani Shah Updated At : 29 Aug 2025 8:31 PM
बीएसएनएल कैशबैक ऑफर
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने हाल ही में लॉन्च किये 299 रुपये वाले सस्ते रिचार्ज प्लान पर एक अनोखा ऑफर लेकर आई है. इस प्लान को लेने पर कंपनी यूजर्स को कैशबैक दे रही है. जिससे यूजर्स सस्ते में इस प्लान का मजा उठा सकते हैं. 299 रुपये के इस प्लान में हर दिन 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा कंपनी दे रही है. जानिए ऑफर के बारे में डिटेल्स में.
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते प्लान्स को लेकर पॉपुलर है. ऐसे में यूजर्स बढ़ाने के लिए कंपनी आए दिन ऑफर्स निकालते रहती है. इसी कड़ी में कंपनी ने एक बार फिर एक ऑफर निकाल दिया है. यूजर्स बढ़ाने के लिए कंपनी ने अपने सस्ते 299 रुपये वाले प्लान को और भी सस्ता कर दिया है. ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि कंपनी ने प्लान की कीमत घटा दी है तो ऐसा नहीं है. कंपनी ने प्लान की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है बल्कि प्लान पर इंस्टेंट कैशबैक का ऑफर निकाल दिया है. ऐसे में अगर आप भी इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो यहां जानिए कि कैसे उठा सकते हैं आप इसका फायदा.
ऐसे मिलेगा इंस्टेंट कैशबैक
ET टेलीकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी दी है. जिसमें बताया गया है कि अगर यूजर BHIM ऐप से 299 रुपये वाले प्लान के लिए पेमेंट करते हैं तो उन्हें 30 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा. यानी कि यूजर्स को सिर्फ 269 रुपये ही खर्च करने पड़ेंगे.
प्लान में मिलते हैं ये फायदे
बेनेफिट्स कि बात करें तो BSNL के 299 रुपये वाले प्लान में पूरे 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. जिसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. वहीं, डेटा कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 3GB डेटा भी मिलेगा. यानी कि अगर आप कैशबैक ऑफर में इस प्लान को लेते हैं तो सिर्फ 269 रुपये में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर भरपूर डेटा का फायदा मिलेगा. Jio-Airtel और Vi की तुलना में BSNL का ये प्लान काफी सस्ता और फायदे वाला है.
BSNL Broadband Offer: एक महीने फ्री वाई-फाई और ₹100 तक की छूट, जानिए पूरा फायदा
BSNL का ये प्लान है जबरदस्त, सस्ते में मिलेगी 84 दिनों की वैलिडिटी, साथ में डेली 3GB डेटा भी
1 रुपये में 30 दिनों तक डेटा-कॉलिंग का मजा, BSNL का ऑफर बस इस दिन तक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










