ePaper

1 रुपये में 30 दिनों तक डेटा-कॉलिंग का मजा, BSNL का ऑफर बस इस दिन तक

Updated at : 28 Aug 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
BSNL Recharge Plan Offer

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान ऑफर

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 15 अगस्त के मौके पर एक अनोखा ऑफर शुरू किया था. जिसमें कंपनी सिर्फ 1 रुपये में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेली डेटा का फायदा दे रही है, वो भी 30 दिनों तक के लिए. हालांकि, ये ऑफर जल्द ही खत्म होने वाला है. ऐसे में जानिए इस ऑफर का फायदा आप उठा सकते हैं या नहीं.

विज्ञापन

अगर आप फ्री में एक महीने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा का फायदा उठाना चाहते हैं, तो फिर जल्दी करिए. क्योंकि, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का 1 रुपये वाला ऑफर 3 दिन बाद खत्म होने वाला है. जिसमें कंपनी सिर्फ 1 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा की सुविधा फ्री दे रही है. BSNL ने इस ऑफर को आजादी ऑफर के तौर पर लॉन्च किया था. इस ऑफर की वैलिडिटी 31 अगस्त तक ही है. ऐसे में जानिए इस ऑफर के बारे में डिटेल्स में. साथ ही जानिए आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं या नहीं.

क्या है BSNL का ऑफर?

15 अगस्त के मौके पर सरकारी कंपनी BSNL ने एक ऑफर पेश किया था. जिसमें कंपनी सिर्फ 1 रुपये में 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. साथ ही 28 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा दे रही है. इतना ही नहीं, सिर्फ 1 रुपये में कंपनी हर दिन यूजर्स को 2GB डेली डेटा का फायदा भी दे रही है.

किन्हें मिलेगा ऑफर का फायदा?

BSNL का ये 1 रुपये वाला ऑफर का फायदा सिर्फ नए यूजर्स ही उठा सकते हैं. दरअसल, कंपनी ने अपना यूजर्स बेस बढ़ाने के लिए ये ऑफर निकाला है. जिसमें नए यूजर्स अगर बीएसएनएल का सिम लेते हैं, तो उन्हें सिर्फ 1 रुपये खर्च करना होगा. उसके बाद सिर्फ 1 रुपये में वे कॉलिंग से लेकर डेटा का फायदा उठा सकते हैं.

BSNL का ऑल राउंडर प्लान, सस्ते में दे रहा 84 दिन तक डेली 3GB डेटा, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

BSNL का मास्टरस्ट्रोक! सस्ते में दे रहा 54 दिन की वैलिडिटी, कीमत और फायदे जान रह जाएंगे दंग

BSNL यूजर्स की निकल पड़ी! FREE में मिल रहा महीने भर के लिए मुफ्त इंटरनेट, ऑफर बस इस दिन तक

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola