BSNL का धांसू प्लान, सस्ते में मिलेगी 330 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल्स और डेली डेटा भी
Published by : Shivani Shah Updated At : 28 Sep 2025 6:27 PM
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान
BSNL Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स को सस्ते में 330 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रही है. इस प्लान में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और डेली 1.5GB डेटा का फायदा भी मिल रहा है.
BSNL Recharge Plan: अगर आप BSNL यूजर हैं और लंबे समय के लिए रिचार्ज के झंझट से छुटकारा चाहते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. क्योंकि, आज हम आपको बताएंगे BSNL के एक ऐसे प्लान के बारे में जिसमें आपको लंबी वैलिडिटी का फायदा तो मिलेगा ही, लेकिन साथ में आपको डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा मिलेगा. सबसे खास बात तो यह है कि इस प्लान में कंपनी 15 अक्टूबर तक डिस्काउंट भी दे रही है. जिससे आप इस प्लान को और भी सस्ते में रिचार्ज कर सकते हैं. दरअसल, BSNL अपने 330 दिनों वाले प्लान पर 2% डिस्काउंट दे रही है. ऐसे में सस्ते में यूजर 330 दिनों तक रिचार्ज के टेंशन से मुक्त हो सकते हैं. तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.
BSNL का 330 दिनों वाला प्लान | BSNL 330 Days Validity Plan
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स को लेकर जानी जाती है. BSNL अपने यूजर्स को कई सारे किफायती प्लान्स ऑफर करती है, जिससे यूजर्स अपने जरूरत के अनुसार रिचार्ज प्लान ले सके. इन्हीं प्लान्स में से एक है BSNL का 330 दिनों वाला प्लान. जिसकी कीमत है सिर्फ 1999 रुपये. इतना ही नहीं, इस प्लान पर यूजर्स को कंपनी 2% तक का डिस्काउंट दे रही है. जिससे ग्राहक इस प्लान को करीब 1959 रुपये में ले सकते हैं.
इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स कि बात करें तो इसमें यूजर्स को 330 दिनों की वैलिडिटी के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और साथ में डेली 1.5GB डेटा का भी फायदा मिलेगा.
कब तक और कैसे उठा सकते हैं ऑफर का फायदा?
BSNL का ये ऑफर 15 अक्टूबर तक ही वैलिड है. यानी कि 17 दिनों के बाद ये ऑफर खत्म हो जाएगा. वहीं, इस ऑफर को पाने के लिए यूजर्स को BSNL Website या SelfCare App से रिचार्ज करना होगा. जिसके बाद ही उन्हें 2% डिस्काउंट का फायदा मिलेगा.
यह भी पढ़ें: सस्ते में चाहिए डेली 2GB डेटा तो BSNL के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट
यह भी पढ़ें: 500 रुपये से कम का यह BSNL प्लान 72 दिनों में देगा 144GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










