BSNL ने बदल दी ₹200 से सस्ते प्लान की वैलिडिटी, अब इतने दिन मिलेंगे छप्‍पर फाड़ बेनिफिट्स

Published by : Ankit Anand Updated At : 22 Jul 2025 3:05 PM

विज्ञापन

BSNL 197rs Plan Update

BSNL ने अपने एक ₹200 से कम में आने वाले प्लान में बदलाव किया है. अपडेटेड प्लान में अब यूजर्स को 4GB डेटा, 300 मिनट की कॉलिंग और 100 मुफ्त SMS की सुविधा दी जा रही है. आइए जानते हैं पहले की तुलना में अब यह प्लान कितना फायदेमंद बन चूका है.

विज्ञापन

BSNL Recharge Plan: आज के समय में जहां निजी टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं वहीं देश की सरकारी कंपनी BSNL अभी भी अपने यूजर्स को सस्ते दाम में रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रही है. हाल ही में BSNL ने एक पुराने प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है. 5G सर्विस में कंपनी ने अपना कदम बढ़ा दिया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार BSNL सितंबर 2025 में दिल्ली में अपनी 5G सेवा शुरू कर सकता है.

इसी कड़ी में कंपनी ने अपने एक सस्ते प्लान को अपडेट किया है. इस प्लान में अब वैधता (validity), डेटा, कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट्स को रिवाइज किया गया है. हम जिस प्लान की बात करे रहे है उसकी कीमत 197 रुपये है. आइए इस अपडेटेड प्लान की पूरी जानकारी पर नजर डालते हैं.   

BSNL के ₹197 प्लान में बड़ा बदलाव

BSNL के लोकप्रिय ₹197 प्लान में अब पुराने लाभ नहीं मिलेंगे. पहले इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलती थी. हालांकि ये फायदे केवल 15 दिनों के लिए थे जबकि प्लान की कुल वैधता 70 दिन की होती थी. कम कीमत में सिम को लंबे समय तक एक्टिव रखने का यह एक बढ़िया प्लान था.

लेकिन अब BSNL ने इस प्लान को बदल दिया है. नए लाभों के तहत यूजर्स को कुल 4GB डेटा, 300 मिनट की वॉयस कॉलिंग और कुल 100 SMS मिलेंगे. इन सभी सुविधाओं की वैधता अब 54 दिनों की होगी.

अब यूजर्स को मिल रहा नया फायदा

हालांकि कंपनी ने भले ही पहले की तुलना में इस प्लान की वैलिडिटी कम कर दी हो लेकिन यह बदलाव यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है. ऐसा इसीलिए क्यूंकि प्लान में शामिल सभी बेनिफिट्स अब पूरे 54 दिनों तक मिलेंगे जिससे यूजर्स को पूरा लाभ मिलेगा. एक तरह से देखा जाए तो कंपनी ने कुछ बेनिफिट्स में बदलाव जरूर किया है लेकिन डेटा और वैलेडिटी पहले से बेहतर ऑफर की जा रही है. ऐसे में 197 रुपये में 54 दिनों की वैलेडिटी वाला यह प्लान कई यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी और किफायती बन गया है.

Vi अपने यूजर्स पर मेहरबान, इन दो प्लान्स में अब मिलेगा एक्स्ट्रा डेटा और वैलिडिटी, कीमत जान तुरंत करेंगे रिचार्ज

Airtel का धमाका प्लान! 449 के रिचार्ज में दे रहा 17,000 का फायदा, लबालब 5G डेटा और OTT अलग से

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola