Bizarre: यह कुत्तों की नौकरी खा जाएगा… जब असली कुत्ते का हुआ रोबोटिक डॉग से सामना, देखें Viral Video

Updated:
विज्ञापन
Bizarre: यह कुत्तों की नौकरी खा जाएगा… जब असली कुत्ते का हुआ रोबोटिक डॉग से सामना, देखें Viral Video

Bizarre : real dog meets robotic dog

Bizarre: वायरल वीडियो में देखें कि कैसे एक रोबोटिक डॉग का सामना असली कुत्तों से हो जाता है. रोबोटिक कुत्ते को देखकर असली कुत्ते उसकी ओर चले आ जाते हैं.

विज्ञापन

Bizarre Viral Video Real Dog Met Robotic Dog: आज जमाना आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का है. मशीनों ने इंसान की जगह लेनी शुरू कर दी है. बात इंसान की हो तो समझ में भी आता है, लेकिन अब तो वैज्ञानिकों ने कुत्तों का भी मशीनी वर्जन तैयार कर दिया है. तो क्या रोबोट अब इंसानों की तरह कुत्तों की भी जगह ले लेंगे? दरअसल, सोशल मीडिया में एक ऐसा अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे.

क्या है वायरल वीडियो में?

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप में एक रोबोटिक डॉग का सामना असली कुत्तों से हो जाता है. इस क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे रोबोटिक कुत्ते को देखकर एक असली कुत्ता उसकी ओर दौड़ता हुआ चला आ जाता है. कुत्ता उस रोबोट को देखने के बाद उत्साहित नजर आता है और उसके साथ खेलने की कोशिश करने लगता है. इसके बाद आसपास के और कुत्ते भी उस रोबोटिक डॉग के पास जाकर ऐसा लगता है कि वे पूछ रहे हों- तुम हमारे इलाके में क्या कर रहे हो?

Viral Video: भारत में ठेले पर सब्जी बेचती रशियन लड़की को आपने देखा क्या

तब फिर असली वाले कुत्ते क्या करेंगे?

वायरल क्लिप को मुक्स रोबोटिक्स के फाउंडर और सीईओ मुकेश बांगर ने तैयार कर शेयर किया है. कैप्शन में उन्होंने बताया है कि जब रियल कुत्ता रोबोटिक कुत्ते से मिलता है तो क्या होता है. यह क्लिप आईआईटी कानपुर के टेक फेस्ट टेककृति के चौथे दिन कैप्चर किया गया. मार्च के तीसरे हफ्ते में आयोजित इस इवेंट की थीम कॉस्मिक नेक्सस रखी गई थी. इस क्लिप को सोशल मीडिया पर जिसने भी देखा, वह हैरान हुआ. क्लिप पर कई रिएक्शंस आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि इंसानों के बाद अब कुत्तों की भी नौकरी खाने के लिए रोबोट आ गए.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola