₹50000 से कम में बेस्ट स्मार्टफोन्स: दमदार परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी वाले टॉप ऑप्शंस

Published by : Shivani Shah Updated At : 22 Mar 2026 12:10 PM

विज्ञापन

50000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन

₹50000 से कम में मिलने वाले स्मार्टफोन्स अब प्रीमियम फीचर्स, दमदार बैटरी और अच्छे कैमरे के साथ आते हैं. इस प्राइस रेंज में कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन्स Realme 16 Pro+ 5G, Samsung Galaxy A36, Oppo Reno 15 5G, OnePlus 15R और Google Pixel 9a हैं.

विज्ञापन

अगर आप 50 हजार से कम के प्राइस सेगमेंट में नया बजट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको इस सेगमेंट में कई बेहतरीन ऑप्शन मिल जाएंगे. इस बजट में मिलने वाले स्मार्टफोन्स अब प्रीमियम फीचर्स, दमदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और भरोसेमंद सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आते हैं. ये फोन iPhone, Pixel और Samsung Galaxy S सीरीज जैसे प्रीमियम फोन्स को टक्कर देते हैं. साथ ही, ज्यादातर ब्रांड्स अब AI-पावर्ड फीचर्स भी शामिल कर रहे हैं.

Realme 16 Pro+ 5G

अगर आप शानदार डिस्प्ले, अच्छी परफॉर्मेंस और बढ़िया कैमरा चाहते हैं, तो Realme 16 Pro+ 5G एक दमदार ऑप्शन है. इसमें-

  • डिस्प्ले: 6.8-इंच AMOLED, 144Hz
  • प्रोसेसर: Snapdragon 7 Gen 4
  • RAM/स्टोरेज: 12GB तक / 256GB तक
  • कैमरा: 200MP + 50MP + 8MP
  • फ्रंट कैमरा: 50MP
  • बैटरी: 7000mAh, 80W
  • कीमत: ₹39,999 से शुरू

Samsung Galaxy A36

Samsung Galaxy A36 रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक अच्छा और बैलेंस्ड स्मार्टफोन है. इसमें-

  • डिस्प्ले: 6.7-इंच Super AMOLED, 120Hz
  • प्रोसेसर: Snapdragon 6 Gen 3
  • कैमरा: 50MP + 8MP + 5MP
  • फ्रंट कैमरा: 12MP
  • बैटरी: 5000mAh, 45W
  • कीमत: ₹32,999 से शुरू

Oppo Reno 15 5G

Oppo Reno 15 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं. इसमें-

  • डिस्प्ले: 6.59-इंच AMOLED, 120Hz
  • प्रोसेसर: Snapdragon 7 Gen 4
  • कैमरा: 50MP + 50MP + 8MP
  • फ्रंट कैमरा: 50MP
  • बैटरी: 6500mAh, 80W
  • कीमत: ₹45,999 से शुरू

OnePlus 15R

OnePlus 15R एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन है, जिसमें दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी मिलती है. इसमें-

  • डिस्प्ले: 6.83-इंच AMOLED, 165Hz
  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Gen 5
  • कैमरा: 50MP + 8MP
  • फ्रंट कैमरा: 32MP
  • बैटरी: 7400mAh, 80W
  • कीमत: ₹47,999 से शुरू

Google Pixel 9a

Google Pixel 9a उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन है, जो क्लीन Android एक्सपीरियंस और लंबे समय तक अपडेट चाहते हैं. इसमें 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. फीचर्स कि बात करें, तो-

  • डिस्प्ले: 6.3-इंच pOLED, 120Hz
  • प्रोसेसर: Tensor G4
  • कैमरा: 48MP + 13MP
  • फ्रंट कैमरा: 13MP
  • बैटरी: 5100mAh
  • कीमत: ₹49,999

यह भी पढ़ें: ₹25,000 से कम के बेस्ट स्मार्टफोन: दमदार फीचर्स और शानदार वैल्यू

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola